Ramchandra Prasad Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • जुडें

रमनकांत त्यागी -मैरी क्रिसमस क्रिसमस डे मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

  • By
  • Ramchandra Prasad Singh Ramchandra Prasad Singh
  • December-25-2020

हर साल की समाप्ति से ठीक पांच दिन पहले यानि 25 दिसम्बर को साड़ी दुनिया क्रिसमस डे सेलिब्रेट करती है, लेकिन यहां यह जानना जरुरी हो जाता है कि हम 25 दिसम्बर को ही क्यों क्रिसमस मनाते हैं? ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस न केवल यूरोप और पश्चिमी देशों में बल्कि एशियाई देशों में भी बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. प्रेम और आपसी भाईचारे का सन्देश देता यहाँ त्यौहार किसी एक धर्म या समुदाय से संबंधित नहीं रहकर अब एक सामाजिक पर्व बन गया है. 

रमनकांत त्यागी -मैरी क्रिसमस  क्रिसमस डे  मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले

कहा जाता है कि प्रभु यीशु का जन्म इसी दिन हुआ था, इसलिए इस दिन को एक त्यौहार के रूप में मनाने का चलन हुआ. इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि यूरोप में गैर-ईसाई समुदाय के लोग सूर्य उत्तरायण के मौके पर बड़ा त्यौहार मनाया करते थे और 25 दिसम्बर को वहां सूर्य उत्तरायण होने लगता था. इसी के चलते क्रिसमस को बड़ा दिन भी कहा जाता है यानि क्रिसमस से ही दिन का लंबा होना शुरू हो जाता है. इस मान्यता के चलते भी प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन को 25 दिसम्बर को ही मनाना तय किया गया. 

इस दिन बच्चों का सबसे पसंदीदा सेंटा क्लोज और क्रिसमस ट्री की भी बहुत अधिक मान्यता है. कहा जाता है कि ईसा मसीह की मृत्यु के लगभग 280 साल बाद मायरा में संत निकोलस का जन्म हुआ था, जिन्होंने अपना समस्त जीवन प्रभु यीशु के चरणों में समर्पित कर दिया था. वह लोगों की मदद और सेवा किया करते थे और प्रभु यीशु के जन्मदिन पर रात के अँधेरे में बच्चों को तोहफे दिया करते थे. इसी परम्परा के कारण आज भी बच्चे अपने सेंटा क्लोज का इंतजार करते हैं. वहीं क्रिसमस ट्री के पीछे मान्यता है कि प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर एक फर के पेड़ को सजाया गया था और बाद में बदलते समय के साथ इसे क्रिसमस ट्री कहा जाने लगा.  

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-हैप्पी न्यू ईयर नववर्ष आप सभी राष्ट्रवासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो

  • आरसीपी सिंह - मजबूत संस्कारों और सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ेगा जदयू संगठन

  • आरसीपी सिंह - बिहार मुख्यमंत्री ने आरसीपी सिंह को बताया अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी, जानिए कारण

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

  • आरसीपी सिंह - बिहार शरीफ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की कार्यकर्ता बैठक में किया संबोधित

  • आरसीपी सिंह - शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई चुनावी बैठक में की शिरकत

  • आरसीपी सिंह - सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई एनडीए की चुनावी बैठक

अधिक जानें

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy