.
राम चंद्र प्रसाद सिंह - भारतीय राजनीति का जाना माना चेहरा
देश के पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री और जदयू पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चंद्र प्रसाद सिंह एक जाने माने भारतीय राजनीतिज्ञ हैं. राम चंद्र प्रसाद सिंह, जिन्हें आरसीपी सिंह के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने 7 जुलाई, 2021 को मोदी मंत्रालय में केंद्रीय इस्पात मंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की थी, जिसका सफलतापूर्वक संचालन करने के उपरांत 7 जुलाई, 2022 को अपना राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने से एक दिन पूर्व मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया. बिहार के ज्ञान, अध्ययन और तपोभूमि माने जाने वाले नालंदा जिले के मुस्तफापुर में 6 जुलाई 1958 को जन्में श्री आरसीपी सिंह ने राजनीति में आगमन से पहले एक आईएएस अधिकारी के तौर पर राष्ट्र सेवा की है.
श्री आरसीपी सिंह पहले यूपी कैडर में आइएएस अफसर रहे हैं. सिविल सर्विस के दौरान उन्होंने यूपी सरकार में बहुत से अहम विभागों में काम करते हुए अपनी कार्यकुशलता साबित की है. बिहार की राजनीति में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए वह बिहार से जनता दल (यूनाइटेड) कोटे से राज्यसभा सांसद रहे हैं. श्री सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी सेवारत रह चुके हैं. जनता दल (यूनाइटेड) से राज्यसभा में सांसद रहे श्री सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर संगठन को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया और अनगिनत योजनाओं को क्रियान्वित करते हुए जदयू को जन जन से जोड़ा.
श्री आरसीपी सिंह उन चंद राजनीतिज्ञों में से हैं, जो ख़बरों में रहने से ज्यादा अपने कार्य में लगे रहने के लिए जाने जाते हैं. बेहद सीधे-सहज स्वभाव और सादी जीवन शैली के धनी आरसीपी सिंह के कार्य करने के तरीके में उनका राजनीतिक कौशल झलकता है. दो दशक के भी अधिक समय से, वह राष्ट्र निर्माण के क्रम में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं और सहयोगी कार्यकर्ताओं के मध्य उनका नाम बेहद मान-सम्मान से लिया जाता है. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी श्री सिंह की अहम भूमिका रही है.
जिस तरह श्री आरसीपी सिंह बिहार की राजनीति और समाज को एक नई दिशा व दशा देने के क्रम में तल्लीनता से कार्य कर रहे हैं. ठीक वैसे ही उनकी दोनों पुत्रियां भी पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पित हैं. बड़ी बेटी लिपि सिंह को नालंदा जिले की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर होने का गौरव प्राप्त है और उनकी हिम्मत व निडर जज्बे के चलते उन्हें बिहार में "लेडी सिंघम" के नाम से जाना जाता है. उन्होंने मोकामा के निर्दलीय विधायक व बाहुबली रहे अनंत सिंह को गैर कानूनी हथियार रखने के चलते गिरफ्तार किया था. बता दें कि दबंग अनंत सिंह का लंबा चौड़ा क्रिमिनल रिकार्ड रहा है और इनकी दबंगई के चलते बड़े बड़े अधिकारी भी इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने से डरते थे. वहीं श्री सिंह की छोटी सुपुत्री लता सिंह ने एलएलबी की शिक्षा पूरी करके वकालत की प्रैक्टिस शुरू कर दी है.
श्री आरसीपी सिंह के व्यक्तिगत एवं प्रशासनिक जीवन पर एक नजर
व्यक्तिगत जीवन/शिक्षा/परिवार -
- पिता का नाम - स्वर्गीय श्री सुखदेव नारायण सिंह
- माता का नाम - स्वर्गीय श्रीमती दुख लालो देवी
- पत्नी का नाम - श्रीमती गिरिजा सिंह
- स्थायी पता - मुस्तफापुर टोला, मालटी पोस्ट ऑफिस, अस्थावां थाना क्षेत्र, नालंदा जिला, बिहार
- बच्चे - दो पुत्रियां, लिपि सिंह एवं लता सिंह
- पुश्तैनी पेशा - कृषि
- शिक्षा - हाई स्कूल : हुसैनपुर(1974); इंटरमिडीएट : पटना साइंस कॉलेज (1976); स्नातक : इतिहास ऑनर्स, पटना यूनिवर्सिटी (1979); स्नातकोत्तर : एकस्टर्नल अफेयर स्टडी, जेएनयू (1982)
- सिविल सर्विस ज्वाइनिंग - वर्ष 1984, यूपी कैडर
- बच्चों की शिक्षा - बड़ी बेटी लिपि सिंह : आईपीएस अधिकारी (2015 बैच); छोटी बेटी लता सिंह : वकील
- उप विभागीय अधिकारी - खलीलाबाद, उत्तर प्रदेश (1986-88)
- मुख्य विकास अधिकारी - कानपुर, उत्तर प्रदेश (1988-90)
- संयुक्त सचिव (नियुक्ति विभाग) - लखनऊ, उत्तर प्रदेश (1990-92)
- कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट - रामपुर, बाराबंकी, फतेहपुर, हमीरपुर (1993-97)
- निजी सचिव (संचार मंत्री) - (1997-1998)
- निजी सचिव (भूतल परिवहन मंत्री) - (1998-2004)
- अतिरिक्त सचिव (रेलवे मंत्री) - (2004-2005)
- सीईओ (ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी) - उत्तर प्रदेश
- प्रधान सचिव (नीतीश सरकार) - बिहार (2005-2010)
- राज्यसभा सांसद - जनता दल (यूनाइटेड) (2010 से)
- राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) - जनता दल (यूनाइटेड)
- राष्ट्रीय अध्यक्ष - जनता दल यूनाइटेड (दिसम्बर 2020 से-जुलाई 2021 तक)
- केंद्रीय इस्पात मंत्री - केंद्रीय मंत्रिमंडल (7 जुलाई 2021 - 6 जुलाई 2022)

Get to know Ram Chandra Prasad Singh
देश के पूर्व इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वह बिहार से जनता दल यूनाइटेड कोटे से राज्यसभा सांसद रहे हैं। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रह चुके श्री आरसीपी सिंह एक स्पष्टवादी व आदर्शवादी विचारों के व्यक्ति हैं, जो खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वह आत्मनिर्भर भारत के अभियान को प्रगति देते हुए भारत को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को गति दे रहे हैं।
BLOGS
News & Latest Blogs
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि BLOGS
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी के नालंदा जिला अंतर्...
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल BLOGS
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी परबत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय आर. एन. सिंह जी की श्रद्...
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि BLOGS
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी वैशाली ,हाजीपुर में स्वर्गीय भोला राय जी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए. श्री सिंह ने उनके आवास स्थ...
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन BLOGS
बीते दिवस गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का आयोजन किया गया जहाँ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी को आमंत्रित...
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत BLOGS
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी ने बताया कि आज बिहार शरीफ प्रखंड के पेड़का गांव में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शिरकत कर रोजेदारों से...
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन BLOGS
पटना ग्रामीण क्षेत्र के पुनपुन प्रखंड में आप सबकी आवाज( राष्ट्रीय) आसा ‘ कार्यालय का हुआ उद्घाटन समारोह , इस दौरान आसा पार्टी के राष्ट्रीय अ...
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़ BLOGS
अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल, राजगीर में आज "आज आप सबकी आवाज़" (आसा) पार्टी का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में पा...
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा BLOGS
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी 'आसा' यानी 'आप सबकी आवाज' की स्थापना की है। मंगलवार, 12 न...
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह BLOGS
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री आरसीपी सिंह, जो लंबे समय से देश एवं बिहार प्रदेश की राजनीति के कद्दावर व्यक्तित्व रहे है...
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ BLOGS
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मुस्लिम समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने एक इंटरव्यू के ...
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला BLOGS
देशभर के साथ साथ बिहार में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया और हमेशा की ही तरह पटना के गांधी मैदान में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में ...
आरसीपी सिंह - जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी का महाजनसंपर्क अभियान, बताई गई केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां BLOGS
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी के निर्देशन में भाजपा के सेवा, सुशासन और संकल्प के नौ वर्ष संपूर्ण होने पर जहानाबाद में भाजपा का म...