आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
- By
Ram Chandra Prasad Singh - October-19-2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री आरसीपी सिंह, जो लंबे समय से देश एवं बिहार प्रदेश की राजनीति के कद्दावर व्यक्तित्व रहे हैं और सामाजिक रूप से सक्रिय होकर अक्सर जनसेवा में संलग्न रहते हैं, ने हाल ही में अपने एक साक्षात्कार में बिहार में होने जा रहे आगामी चुनावों के विषय में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने चुनावों में भागीदारी को लेकर विस्तृत वार्तालाप किया और अपनी नई पार्टी के विषय में चर्चा की।
श्री सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि वह और उनके समर्थक विगत दो वर्षों से सामाजिक रूप से सक्रिय रहे हैं और आगामी चुनावों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी भागीदारी होनी चाहिए। बिहार में अब जनता नव विकल्पों की तलाश में है और अपने लिए परिवर्तनशील नेतृत्व चाहती है, श्री सिंह ने कहा कि उनके साथ खड़े सभी कार्यकर्ताओं की भी यही विचारधारा है कि उन्हें आगे बढ़कर बिहार की जनता के समक्ष स्वयं को रखना चाहिए और चुनावों में प्रत्यक्ष रूप से भागीदारी लेनी चाहिए।
नई पार्टी के निर्माण के विषय में अपने विचार रखते हुए श्री सिंह ने कहा कि वह पार्टी के निर्माण को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं और इससे जुड़े आधिकारिक कार्य जारी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि वह बीजेपी के बड़े से बड़े नेताओं को न केवल जानते हैं बल्कि उनका बेहद सम्मान भी करते हैं लेकिन कहीं न कहीं भाजपा उनकी योग्यता को अपने लाभ के लिए सिद्ध नहीं कर पाई है। श्री सिंह ने आगे बताया कि उनका वर्षों का अनुभव राजनीति में रहा है और वह राजनीति एवं संगठन के तमाम दांव पेचों को समझते हैं, इसीलिए उन्होंने अपनी नई पार्टी के गठन को लेकर सक्रियता से कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जनता उनके एवं उनके समर्थकों के अनुभव, जनकल्याणकारी सोच एवं सेवाभाव को समझेगी।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला