Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • October-14-2024
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मुस्लिम समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान समावेशी है, हमारा देश गणतंत्र है और यहां धर्म, जाति, क्षेत्र, रंग इत्यादि को लेकर किसी भी प्रकार का भेदभाव कोई नहीं कर सकता है, यह सभी लोगों को संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं, इसलिए इस प्रकार के बयानों से राजनेताओं को बचना चाहिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा, बीजेपी ने आज गरीब कल्याण योजना, किसान सम्मान निधि योजना इत्यादि अनेकों योजनाएं चलाई हुई हैं, जिनमें कहीं भी किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है। साथ ही देश में बड़ी बड़ी सर्विसेस में भी सभी जाति धर्म के लोगों का प्रवेश होता है, यहां भी किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। ऐसे में यदि कोई सांसद इस प्रकार का बयान देता है, तो वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जब कोई भी नेता इस प्रकार का बयान देता है तो पार्टी को भी अच्छा नहीं लगता और वह भी इनफ़ॉर्मल तरीके से नेता को ऐसा करने के लिए मना करते हैं। मोदी जी के सन्यास लेने वाले प्रश्न पर श्री सिंह ने कहा कि, जनता ने 2029 तक के लिए पीएम मोदी जी को चुना है, उनके नाम पर ही एनडीए ने वोट मांगे हैं, तो वह जनता के नेता हैं और आप उनसे यह अधिकार नहीं छिन सकते हैं।

पूरी वीडियो देखें - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy