आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला
- By
Ram Chandra Prasad Singh - October-13-2024
देशभर के साथ साथ बिहार में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया और हमेशा की ही तरह पटना के गांधी मैदान में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में रावण का दहन किया गया। इस दौरान गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 80 फीट के रावण के दहन के लिए जब स्टेज पर सीएम नीतीश कुमार सहित तमाम नेता हाथ में तीर धनूष लिए हुए और एक साथ चलाने के लिए तैयार थे लेकिन जैसे सबने तीर चलाए नीतीश बाबू के हाथ से तीर धनुष गिर गया। इस वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद सभी ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं इस पर दी। इस तमाम घटनाक्रम को लेकर पूर्व मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी ने भी राजनीति से अलग व्यक्तिगत स्तर पर मुख्यमंत्री जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, जब लाखों लोग गांधी मैदान में उपस्थित होकर हर्षोल्लास से दशहरा का पावन त्यौहार मना रहे हैं, और वह सभी नीतीश जी को एक मजबूत नेतृत्व के तौर पर देखते हैं। लेकिन इस घटना ने कहीं न कहीं उनके स्वास्थ्य पर पड़ते प्रतिकूल प्रभाव को दर्शाया है।
श्री सिंह ने इस घटनाक्रम को विचलित करने वाला बताते हुए कहा कि, हम व्यक्तिगत स्तर पर कहना चाहते हैं कि नीतीश कुमार जी को हमने वर्षों जनता की सेवा और कार्य करते हुए देखा है, ऐसे में वर्तमान में उनके स्वास्थ्य के प्रति हमें चिंता है और हम सभी कहीं न कहीं यह देख भी पा रहे हैं। नीतीश कुमार जी की सोच कुर्सी के लिए नहीं है बल्कि जनता के प्रतिनिधित्व के लिए है और यह हम उनके साथ रहने के अनुभव के आधार पर बता रहे हैं और उनकी पार्टी को अपने नेता के गिरते स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होना चाहिए क्योंकि जब नेता ठीक होगा, तभी तो वह जनता की सेवा कर पाएगा।
पूरी वीडियो देखें - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला