Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • November-12-2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी 'आसा' यानी 'आप सबकी आवाज' की स्थापना की है। मंगलवार, 12 नवंबर को उन्होंने पार्टी की कार्यनीति और संगठनात्मक ढांचा प्रस्तुत करते हुए महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ कीं। पार्टी का उद्देश्य देश और समाज के विकास में सहयोग करना और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाना है।

श्री आरसीपी सिंह ने प्रीतम सिंह को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो राज्य में पार्टी के संचालन का जिम्मा संभालेंगे। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार सनातन उर्फ पंचम श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता का पद दिया गया है। विपिन कुमार यादव को उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। शिवशंकर चौधरी, देव नारायण प्रसाद, राजेन्द्र साह, लव किशोर निषाद, बृजकिशोर पंडित, आलोक वर्द्धन और राम मोहन झा सहित 26 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही श्री आरसीपी सिंह ने पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने की योजना का भी संकेत दिया है। इसके तहत जितेन्द्र प्रसाद को महाराष्ट्र, मुकेश कुमार को राजस्थान, और शिशिर कुमार साह को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, ताकि पार्टी अन्य राज्यों में भी अपनी पहचान बना सके। इसके साथ साथ दिल्ली प्रदेश से अमल कुमार को राष्ट्रीय महासचिव का पद सौंपा गया है।

श्री आरसीपी सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी निःस्वार्थ भाव से समाज और देश के विकास में अपना योगदान देंगे। पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना और राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक परिवर्तन लाना है।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी 'आसा' यानी 'आप स
-पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी 'आसा' यानी 'आप स
-पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी 'आसा' यानी 'आप स

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy