Vikash Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं स्वतंत्रता दिवस आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीवन में मंगल लाये

  • By
  • Shikha Kumari
  • August-15-2020

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है..

जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है..

निश्चल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है..!!

15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास के लिए स्वर्णिम दिवस माना जाता है क्योंकि इस दिन अंग्रजों की लगभग 200 वर्ष गुलामी के बाद हमारे देश को आज़ादी प्राप्त हुई थी. भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, उनके समर्पित देशभक्ति भाव और कठिन संघर्षों के बाद ही भारत ब्रिटिश हुकूमत से आज़ाद हुआ था, तब से ले कर आज तक हर 15 अगस्त को हम अपने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं.

इस दिन का ऐतिहासिक महत्व अत्याधिक है, क्योंकि इस दिन की याद आते ही उन शहीदों के प्रति श्रद्धा से मस्तक अपने आप ही झुक जाता है..जिन्होंने स्वतंत्रता के यज्ञ में अपने प्राणों की आहु‍ति दी. इसी के नाते यह हमारा पुनीत कर्तव्य है कि हम इस स्वतंत्रता को जाया न होने दें, देश का नाम विश्व में सम्मान के साथ लिया जाए, कुछ ऐसा हम कर दिखाएं. हमें यह निर्णय इस स्वतंत्रता दिवस लेना होगा कि हम देश की प्रगति के साधक बनें बाधक नहीं.
इन सुखद आशाओं के साथ आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं | 
आइये जानें अपने भारत और इसके इतिहास को -  
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा,

         हम बुलबुलें हैं इसकी, ये गुलिसताँ हमारा...!!

सुप्रसिद्ध शायर मोहम्मद इक़बाल ने वर्ष 1905 में तराना-ए-हिन्द लिखकर भारत को एक ऐसे सुंदर चमन की उपाधि दी, जिसमें करोड़ों देशवासी चिड़ियाओं से चहकते प्रतीत होते हैं. एक ऐसा वतन, जो अपने जुझारूपन, हौंसले और समृद्ध संस्कृति के चलते विश्व भर में जाना जाता है.

भारत का परिद्रश्य, मौसम, भोजन, परम्पराएं, त्यौहार, प्राचीनतम सभ्यता, जुगाड़ सब कुछ मिलकर हमारे देश को दुनिया के बाकी देशों से अलग और विशेष बनाते हैं. इतिहास के पन्नों में यूहीं भारत को विश्व गुरु का दर्जा नहीं मिला, बल्कि इसके मूल में छिपा है हम भारतीयों का अतुल्य ज्ञान भंडार....आज सिलिकॉन वैली की बड़ी बड़ी कंपनियों, नासा इत्यादि में भारतीयों की बड़ी संख्या में उपस्थिति इसका साक्षात् उदाहरण है.

तो चलिए जानते आज जानते हैं कि ऐसे कौन से फैक्ट्स हैं जो भारत को अन्य देशों की तुलना में महान बनाते हैं, ऐसा क्या है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, जबकि सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-जहां हमारा? जरा गौर फरमाइए जनाब, क्योंकि यह सब जानकर आप गर्व से कहेंगे कि “हम भारतीय हैं.”

1. योग – स्वस्थ तन-मन का आधार  

हमारी हजारों वर्ष प्राचीन धारा “योग” ऋषि-मुनियों वैज्ञानिकों द्वारा प्रदत्त एक तकनीक है,  हजारों सालों से चिकित्सकों, यात्रिओं और साधकों ने योग के विज्ञान को समस्त भारतीय उप-महाद्वीप में प्रसारित किया.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

इस विद्या को सर्वाधिक प्रचार-प्रसार ऋषि पतंजलि के द्वारा मिला, जिन्होंने योग में विभिन्न मुद्राओं, आसनों और प्राणायाम की विविध तकनीकों को बेहतर रूप से आम जन की सुलभता के लिए समावेश किया. वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र सिंह मोदी जी के प्रयासों से वर्ष 2015 में यूएन के माध्यम से विश्व भर में योग का प्रचलन शुरू हुआ, यानि 21 जून को प्रति वर्ष दुनिया “इंटरनेशनल योग दिवस” के जरिये भारत की इस प्राचीनतम विद्या से लाभान्वित होती है.

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि हमने संसार को अपनी समृद्धशाली योग विद्या से अंगीकार करके वैश्विक आरोग्य की एक नई परिभाषा का ईजाद किया.

2. ओम – मंत्रोच्चारण की शक्ति से कराया दुनिया का परिचय

“ओम” को एक कॉस्मिक ध्वनि के रूप में जाना जाता है, भारतीय प्राचीन ग्रन्थानुसार ओम एक वैश्विक ध्वनि है, जिससे समस्त सृष्टि की उत्पत्ति हुई है.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

प्राचीन भारत के हमारे विज्ञानियों, ऋषि मुनियों ने युगों पहले ही बता दिया था कि ॐ शब्द के गहन उच्चारण से तन-मन के समस्त विकार दूर होते हैं. वहीं आज विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है कि ॐ के उच्चारण से शरीर के विभिन्न भाग सक्रिय होते हैं, मंत्रोच्चारण की यह विद्या कंपन चिकित्सा के अंतर्गत आती है..जहां विभिन्न शारीरिक भागों के प्रतिध्वनित होने से मष्तिष्क की क्रियाशीलता बढती है और ऊर्जा का संचार होता है. नतीजतन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और विभिन्न रोगों से राहत मिलती है. यदि यकीन न आए तो निम्नांकित वैज्ञानिक अध्ययनों पर नजर डालिए, आप स्वयं समझ जायेंगे..

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर क्योंकि आज योग के माध्यम से ॐ का उच्चारण कर लोग वैश्विक रूप से स्वास्थ्य अर्जित कर रहे हैं.

4. रामायण – एक महाकाव्य, जिसने नैतिकता और सामाजिक मूल्यों की सीख दी

श्री राम को कौन नहीं जानता, जिन्होंने पारिवारिक मूल्यों, नैतिकता, दयालुता, पराक्रम, शौर्य और बुद्धिमत्ता की सीख दी रच दिया. जिन्हें न केवल भारत अपितु विश्व के अन्य कईं देशों जैसे थाईलैंड, बर्मा, इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान, चीन, यूरोप के कुछ देशों में विभिन्न नामों और विविध रूप से पूजा जाता है.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

आदि कवि ऋषि वाल्मीकि कृत रामायण विश्व के सबसे बड़े पुरातन महाकाव्यों में से एक है, जिसमें 24,000 श्लोक सात अध्यायों के अंतर्गत लिखे गए हैं.

तो गर्व कीजिये कि प्रभु श्री राम के सुन्दर और महानतम चरित्र से सुशोभित रामायण का सृजन हमारे भारत में ही हुआ है. राम चरित मानस शेक्सपियर या यूरोप के किसी भी साहित्यिक कार्य से काफी पहले का महाकाव्य है.

6. भगवद्गीता और महाभारत

भगवान श्री कृष्णा के मुख से कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि पर अर्जुन को दिए गए उपदेश “भगवद्गीता” के रूप में आज विश्व की उन प्राचीनतम ऐतिहासिक धरोहरों में से एक हैं, जिनकी महत्ता का गुणगान समस्त संसार में किया जाता है. तकरीबन 1.8 मिलियन शब्दों में लिखा गया यह ग्रंथ विश्व के वृहद् आलेखों की सूची में सम्मिलित हैं.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

दूसरी ओर कृष्णा, एक ऐसे महान चरित्र का परिचायक हैं..जो एक तरफ साधारण सा गोप बालक बनकर गायों, नदियों, पर्वतों, हरियाली, साधारण जन जीवन के संरक्षण की गूढ़ से गूढ़ बात मात्र बाल-लीलाओं में ही कर जाता है. वहीँ दूसरी ओर एक राजकुमार के रूप में अपने कूटनीतिक आचरण, कुशल वक्तव्य, चातुर्य और बुद्धिमत्ता से धर्म की स्थापना के लिए महाभारत के रणक्षेत्र में सारथी बन जाता है.

तो गर्व कीजिये कि आप भारतीय हैं क्योंकि आप अपनी जन्मभूमि श्री राम और श्री कृष्ण के साथ साझा करते हैं.

7. नदियों और प्रकृति की पुरातन संस्कृति रहा है भारत

क्या आप जानते हैं कि भारत को “इंडिया” का नाम क्यों और कैसे मिला? भारत इंडस नदी के पूर्वी छोर (ईस्ट ऑफ़ द इंडस) पर बसा हुआ था, जिसके कारण इसे पहले “ईस्ट इंडीज” तथा बाद में “इंडिया” नाम से जाना गया.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

यहां तक कि भारत को हिन्दुस्तान नाम भी इंडस नदी के जरिये ही मिला, जिसे पूर्वकाल के अवेस्तान में सिंधु के नाम से जाना जाता था और उसके पूर्व में होने के चलते भारत को “हाप्ता हिंदू” कह दिया जाता था, जो लोकचलन के अनुसार बाद में हिन्दुस्तान में परिणत हो गया.

तो गर्व कीजिये कि आप भारतीय हैं, क्योंकि प्रकृति, नदियों, पहाड़ों से हमारा नाता बेहद प्राचीन रहा है, हमारी बड़ी से बड़ी सभ्यताएं ही इन नदियों के किनारे ही पोषित हुई हैं.

8. हम सचमुच सोने की चिड़िया हुआ करते थे  

आज 2019 में भारत दुनिया की तेजी से विकसित होती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से है. यहां तक कि अंग्रेजों की गुलामी के समय भी भारत एक ऐसा समृद्धशाली देश था, जिसका वैश्विक अर्थव्यवथा में 25 फीसदी का योगदान था. साथ ही भारत से जाने वाला प्रत्येक व्यापारिक माल गुणवत्तापूर्ण होता था, जिसके चलते वैश्विक बाजार में हमारी वस्तुओं की बहुत मांग थी.    

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

तो गर्व कीजिये अपनी उस समृद्धशाली अर्थव्यवस्था पर, अपने प्राकृतिक संसाधनों के भंडारण पर और वास्तव में सोना उगलने वाली भारत माता की कोख पर...जिसने न केवल भारतवासियों अपितु अन्नपूर्णा बनकर विश्व का भी उद्धार किया है.  

9. अनेकता में एकता..भाषा अलग, बोली अलग..फिर भी एक हैं हम

जी हां भारत विश्व का अकेला ऐसा देश है, जिसमें 29 भाषाएँ और लगभग 1635 बोलियाँ बोली जाती हैं. भाषागत इतनी विविधता होने के बावजूद में हम सभी में जो अनदेखा सा एकत्व है, वह वास्तव में अनूठा है. भारत में कहते हैं न...

कोस कोस में बदले पानी,

चार कोस पर वाणी..!!

तो गर्व कीजिये कि आप एक ऐसे देश के निवासी हैं, जिसे समस्त विश्व उसकी विविधता भरी एकता के लिए अचरज भरी निगाहों से देखता है.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

10. अनोखी है भारतीय पाक शैली

जितना अनूठा हमारा देश है, उतनी ही अनूठी है हमारी भोज्य शैली. एक विशिष्ट आयुर्वेदिक शारीरिक संरचना के अनुसार भोजन करते हैं हम भारतवासी, यानि दाल, चावल,  रोटी, मौसमी सब्जी, अचार, पापड़, सलाद, लस्सी, मिष्ठान के सम्मिश्रण से तैयार हमारी पोषक थाली पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक विविधता लिए हुए है. किन्तु उसमें पोषक तत्वों का संतुलन कहीं भी कमतर नहीं है. राजस्थान का दाल-बाटी-चूरमा हो या बिहार का लिट्टी चोखा....उतराखंड की भट्ट की चुढखानी हो या चेन्नई का रसम...भिन्न भिन्न किस्मों के हजारों पकवानों का स्वाद हमारे देश में रचा बसा है, जो विदेशों से भी लोगों को यहां बरबस खींच लाता है.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

तो गर्व कीजिये कि आप भारतीय हैं, क्योंकि हमारी परंपरागत भोज्य शैली ने विश्व को कैंसर, मोटापा, हाइपरटेंशन, हृदय-किडनी रोग इत्यादि गंभीर बीमारियां नहीं बल्कि रोगों का निदान करने की प्राकृतिक ताकत दी है.

11. बहुत कुछ कहता है हमारा तिरंगा

भारतीय शान का प्रतीक तिरंगा एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी किसान पिंगली वेंकैया द्वारा डिज़ाइन किया गया था. भारतवासियों के लिए तिरंगा राष्ट्रध्वज से बढ़कर अहमियत रखता है. हमारा तिरंगा कानूनन रूप से केवल खादी से ही निर्मित होता है और इसके तीनों रंग हमारी भारतीयता की जड़ों को दर्शाते हैं. “केसरिया” शौर्य का, “श्वेत” शांति का और “हरा” हमारी समृद्ध कृषि व्यवस्था का प्रतीक है.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि हमारे इतिहास के पन्नें हमारे वीरों की गौरवमयी गाथाओं से भरे हुए हैं...पराक्रम हमारी रगों में है, फिर भी हमने कभी अन्य देशों की भांति किसी कमजोर देश को गुलाम बनाने का प्रयास नहीं किया और स्वाभाव से सादे-सरल-सहज से हैं हम भारतीय...जो अपनी जमीन को मां समान मानते हुए अपनी फसलों, जंगलों, पहाड़ों और नदियों को पूजते हैं.

12. अंकगणना का सृजन भी भारत में ही हुआ

गणित, जिसके बिना आज विकास की संकल्पना तक नहीं की जा सकती और जो आज तक देश-विदेश में होने वाली औद्योगिक क्रांतियों के मूल में रहा है..उसके सृजन का श्रेय भी चौथी सदी के भारतीय गणितज्ञों को ही जाता है. संख्या, शून्य, स्थानीय मान, अंकगणित, ज्यामिति, बीजगणित, कैलकुलस आदि का प्रारम्भिक कार्य भारत में सम्पन्न हुआ.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

पाणिनि, ब्रह्मगुप्त, आर्यभट्ट, पिंगल, माधवाचार्य,श्रीधराचार्य, महावीराचार्य सहित अन्य असंख्य भारतीय गणितज्ञों का योगदान आज के गणित में देखने को मिलता है. मसलन, शून्य, दशमलव और शुल्व सूत्र (आज के समय का पाइथागोरस थिओरम) भारत में आदि काल में ही ईजाद हो चुका था. ज्यामिति, त्रिकोणमिति की खोज पूर्व मध्य काल में हुई. यहां तक कि हमारे यजुर्वेद में भी गणितीय संक्रियाओं का दर्शन मिलता है.

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि हमारे वंशजों ने विश्व को उसका आधार यानि गणित प्रदान करने में सबसे अहम भूमिका का निर्वाह किया है.

13. भारतीय आयुर्वेद – अचूक स्वास्थ्य का प्राचीनतम विज्ञान  

भारत में लगभग 8000 वर्ष पुरानी वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित विद्या आयुर्वेद आज भी चिकित्सा शास्त्र में आधुनिक विज्ञान को टक्कर दे रही है. जहां एलोपैथी मर्ज को दबाने के सिद्धांत पर आधारित है, वहीं हमारा आयुर्वेद कहता है कि,

आपकी जीवनशैली ऋतुनुसार संयमित, स्वास्थ्यवर्धक और पोषक हो, ताकि आप किसी रोग की गिरफ्त में नहीं आए और भूलवश यदि बीमार हो भी जायें तो हमारे वन-उपवन-रसोईघर में ही हमारे लिए हर प्रकार की औषधि मौजूद है.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर क्योंकि हमारा आयुर्वेद बेहद समृद्ध और प्राचीन है, ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह विरासत आज समस्त संसार अपना रहा है और इसका लोहा मान रहा है.

14. चरक-संहिता : शल्यचिकित्सा की शुरुआत भी भारत से ही हुई

विश्व का इतिहास भले ही इस तथ्य को नकारें, किन्तु शल्यचिकित्सा की प्रारंभिक संरचना तो भारत में ही सृजित हुई. हमारे भारतीय चिकित्सा विज्ञान के सबसे बड़े नामों में सम्मिलित ऋषि चरक, ऋषि सुश्रुत और ऋषि वाग्भट्ट को आज समस्त विश्व उनके शल्यचिकित्सा में दिए गए योगदान के कारण जानता है. “चरक-संहिता” के आठ भागों में तकरीबन 120 अध्याय हैं, जो आज के चिकित्सा विज्ञान को भी चौंका देते हैं. यानि वर्तमान में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के बहुत से आयाम तो ऋषि चरक द्वारा 400वीं सदी में ही तय कर लिए गए थे.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

तो गर्व से कहिये आप भारतीय हैं, क्योंकि वैश्विक चिकित्सा पद्धति में एक बड़ा योगदान भारत की ओर से जाता है.

15. भारत ने ही गणित को शून्य दिया

शून्य या सिफर या जीरो, इसके अविष्कार का श्रेय भी भारत को ही जाता है. पांचवी सदी के मध्य में भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट के द्वारा शून्य का अविष्कार किया गया था. भले ही वैश्विक इतिहास इस तथ्य को नकारता आया हो, किन्तु शून्य पांचवी सदी के बाद ही चलन में आया. साथ ही आर्यभट्ट ने पाई की गणना भी की.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

उनके कार्य “आर्या-सिद्धांत” ऐसे अनेक तथ्यों से परिपूर्ण हैं, जो आज के गणित और भौतिक विज्ञान के लिए भी पहेली हैं.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर क्योंकि अगर जीरो नहीं होता तो संसार आगे बढ़ने की कल्पना भी नहीं कर पाता.

16. साबरमती का संत – महात्मा गांधी

क्या आपको पता है कि विश्व के बहुत से देश भारत को केवल महात्मा गांधी के नाम से जानते हैं? वास्तव में हमारे राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी एक मिसाल हैं हम सभी भारतीयों के लिए...एक सफलतम वकील, कुशल वक्ता और अच्छे-खासे परिवार से संबंधित होने के बावजूद भी एक संत की भांति जीवन बसर कर देने वाले बापू हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान हैं.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

उन्होंने अपने बनाए वस्त्र पहने, स्वयं का उगाया और बनाया भोजन किया, सुख-सुविधाओं का त्याग किया और बिना हिंसा के स्वाधीनता हमारी झोली में डाल देने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. सादा जीवा-उच्च विचार के सच्चे समर्थक बापू आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए पूजनीय हैं.

तो गर्व कीजिये अपने भारतीय होने पर, क्योंकि आप उसी देश के निवासी हैं..जहां कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बेहद शांति से अंग्रेजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

विकाश सिंह-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों

इन कुछ तथ्यों से अलग भी हजारों कारण हैं हमारे पास अपनी भारतीयता को लेकर गर्व करने के. हम चाँद तक चले गए, मंगल का भी सफ़र एक बार में तय कर लिया. यकीन मानिये हम भारतीय सब कुछ कर सकते हैं, हम विश्व की सबसे बड़ी उभरती ताकत होकर भी अपने पाँव यदि जमीन पर रख कर चलते हैं, तो उसके पीछे छिपे हैं हमारे संस्कार. जो हमें हमारे पुरखों ने विरासत में दिए हैं...तो आइये इस स्वतंत्रता दिवस सम्मान करें अपनी संस्कृति, इतिहास और प्राचीनतम मूल्यों का और प्रगतिपरक छोटे छोटे कदमों के साथ बढ़ जाये आकाश नापने की ओर....!!

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

विकास सिंह-दारा सिंह जी की    पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

विकास सिंह-दारा सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

विकास सिंह- भभुआ शहर के पटेल चौक पर वन इंडिया फैशन मॉल का फीता काटकर किया उद्घाटन

विकास सिंह- भभुआ शहर के पटेल चौक पर वन इंडिया फैशन मॉल का फीता काटकर किया उद्घाटन

जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि भभुआ शहर के पटेल चौक पर वन इंडिया फैशन मॉल का मेरे द्वारा फीता काटकर शुभ उद्घाट...

विकास सिंह- नुआँव थाना के अंतर्गत महरो गांव के जयप्रकाश यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

विकास सिंह- नुआँव थाना के अंतर्गत महरो गांव के जयप्रकाश यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

बीते दिवस नुआँव थाना के अंतर्गत महरो गांव के जयप्रकाश यादव उम्र 47 वर्ष पिता राम जी यादव की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही मंगलवार ...

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के मोकरी गाँव में मुहर्रम के अवसर पर खेलकूद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के मोकरी गाँव में मुहर्रम के अवसर पर खेलकूद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भभुआ प्रखंड के मोकरी गाँव मे मुहर्रम के तीजा के अवसर पर आयोजित पारम्परिक खेलकूद कार्यक्रम का भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटे...

विकास सिंह- पटना के कृष्ण मेमोरियल हाल में छत्रपति शाहू जी महाराज जी की जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विकास सिंह- पटना के कृष्ण मेमोरियल हाल में छत्रपति शाहू जी महाराज जी की जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बसपा के प्रदेश महासचिव जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लु पटेल जी ने बताया कि कृष्ण मेमोरियल हाल में आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी ...

विकास सिंह- बसपा के प्रभारी गण का कैमूर आगमन पर 205 भभुआ विधानसभा की ओर से किया गया स्वागत

विकास सिंह- बसपा के प्रभारी गण का कैमूर आगमन पर 205 भभुआ विधानसभा की ओर से किया गया स्वागत

कैमूर आगमन पर बसपा के प्रभारी गण का 205 भभुआ विधानसभा की ओर से जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्...

विकास सिंह- सोनहन गाँव के शिक्षक बृजेश सिंह व पुत्र अर्शदीप हुए घायल, रास्ते में पुत्र अर्शदीप की हुई मौत

विकास सिंह- सोनहन गाँव के शिक्षक बृजेश सिंह व पुत्र अर्शदीप हुए घायल, रास्ते में पुत्र अर्शदीप की हुई मौत

बीते दिवस भभुआ प्रखंड के सोनहन गाँव के शिक्षक बृजेश सिंह व पुत्र अर्शदीप घायल हो गए पुत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया...

विकास सिंह-  दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई होने और परिवार को न्याय मिलने की करी मांग

विकास सिंह- दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई होने और परिवार को न्याय मिलने की करी मांग

बीते दिवस सोनहन थाना के अंतर्गत कझार गांव में एक छोटी बच्ची को घर में घुस कर सोनहन थाना की 112 पुलिस द्वारा बुरी तरह से मारपीट किया जिससे बच...

विकास सिंह- धरती माता का दर्शन करके लौट रहे यात्रियों की गाड़ी चाट में पलटी, कई श्रद्धालु हुए घायल

विकास सिंह- धरती माता का दर्शन करके लौट रहे यात्रियों की गाड़ी चाट में पलटी, कई श्रद्धालु हुए घायल

बीते दिवस शुक्रवार की रात्रि धरती माता का दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी चाट में पलट गयी उसमें सवार कई यात्री घायल हो गये सभी घायल ...

विकास सिंह-  विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विकास सिंह- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

बीते दिवस विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी जहाँ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम सूचना मिलते ही मौके पर जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास स...

विकास सिंह- छात्रनायक अभिषेक पासवान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विकास सिंह- छात्रनायक अभिषेक पासवान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

भभुआ अनुसूचित छात्रावास संख्या 3 के छात्रनायक अभिषेक पासवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी सूचना मिलते ही शुक्रवार की देर रात्रि जिला प...

विकास सिंह- मैजिक पलट जाने से उसमें सवार 41 वर्षीय विक्रमा राम की हुई मौत

विकास सिंह- मैजिक पलट जाने से उसमें सवार 41 वर्षीय विक्रमा राम की हुई मौत

बीते दिवस भभुआ प्रखंड के विशुनपुरा मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह एक मैजिक के पलट जाने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य चार सवार ...

विकास सिंह- भभुआ वार्ड 15 निवासी मनोज कुमार धोबी की दिनदहाड़े गोली मारकर की गयी हत्या

विकास सिंह- भभुआ वार्ड 15 निवासी मनोज कुमार धोबी की दिनदहाड़े गोली मारकर की गयी हत्या

बीते दिवस मंगलवार को भभुआ में दिनदहाड़े बद्री भवानी पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने एक कर्मी को गोली मारकर हत्या कर दिया है. मृतक व्यक्ति की पहच...

विकास सिंह- बिहार पुलिस में चयनित 57 छात्रों को किया गया सम्मानित

विकास सिंह- बिहार पुलिस में चयनित 57 छात्रों को किया गया सम्मानित

बीते दिवस बुधवार 14 मई को सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज परिसर में वीरूद्दीन आर्मी फिजिकल एकेडमी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अ...

विकास सिंह- डबढ़िया क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ आयोजन, जिला परिषद सदस्य ने किया उद्घाटन

विकास सिंह- डबढ़िया क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ आयोजन, जिला परिषद सदस्य ने किया उद्घाटन

डबढ़िया क्रिकेट प्रीमियर लीग का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी द्वारा किया गया. मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य विक...

विकास सिंह- जिला परिषद कैमूर की आयोजित सामान्य बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

विकास सिंह- जिला परिषद कैमूर की आयोजित सामान्य बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह जी ने बताया कि समाहरणालय परिसर स्थित मुंडेश्वरी सभागार कक्ष में गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह की अध्य...

विकास सिंह- बेलाव थाना अंतर्गत तराव गांव के 50 वर्षीय सुदर्शन की आकाशीय बिजली से हुई मौत

विकास सिंह- बेलाव थाना अंतर्गत तराव गांव के 50 वर्षीय सुदर्शन की आकाशीय बिजली से हुई मौत

बेलाव थाना अंतर्गत तराव गांव के 50 वर्षीय सुदर्शन पाल पिता मेंल्हू पाल की आकाशीय बिजली से मौत हो गयी जिसकी खबर गाँव वालो और जिला परिषद सदस्य...

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के पटना गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के पटना गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

रामपुर प्रखंड के पटना गांव में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद भभुआ के सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने फीता काटकर क...

विकास  सिंह-  अनिल सिंह पटेल बने बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रभारी, कार्यकर्ताओं में बटी मिठाई बढ़ा उत्साह

विकास सिंह- अनिल सिंह पटेल बने बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रभारी, कार्यकर्ताओं में बटी मिठाई बढ़ा उत्साह

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि अनिल कुमार बसपा के बिहार प्रदेश प्रभारी थे उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय ...

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड में सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित वाहन की चपेट में आया 32 वर्षीय नवयुवक

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड में सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित वाहन की चपेट में आया 32 वर्षीय नवयुवक

रामपुर प्रखंड के अमाव गांव में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया. आज श्री मुन्ना राम के 32 वर्षीय पुत्र शिवकुमार राम की अज्ञातव...

विकास सिंह- पलका गांव में आयोजित भूलन शाह शहीद के जलसे पर हुए शरीक

विकास सिंह- पलका गांव में आयोजित भूलन शाह शहीद के जलसे पर हुए शरीक

भभुआ प्रखंड के पलका गांव में भूलन शाह शहीद के मजार पर उर्स के मौके पर जलसा का आयोजन हुआ जहाँ कार्यक्रम में बसपा नेता व भभुआ जिला पार्षद सदस्...

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के शिवपुर गांव में आयोजित अम्बेडकर जयंती पर मुख्यातिथि के रूप में हुए शामिल

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के शिवपुर गांव में आयोजित अम्बेडकर जयंती पर मुख्यातिथि के रूप में हुए शामिल

भभुआ प्रखंड के शिवपुर गांव में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ कार्यक्रम में बसपा नेता ...

विकास  सिंह-  भभुआ जिला मुख्यालय पर पासी समाज के समर्थन मे खड़े होकर लगाया नारा

विकास सिंह- भभुआ जिला मुख्यालय पर पासी समाज के समर्थन मे खड़े होकर लगाया नारा

मोहनिया विधानसभा के भूतपूर्व विधायक सुरेश पासी का जो मूर्ति अनावरण था उसको प्रशासन के द्वारा हटाया गया जो कि इसका मुख्य उद्देश्य था पासी समा...

विकास सिंह - भभुआ के दिवंगत विधायक डॉ. प्रमोद सिंह को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में दी गई अंतिम विदाई

विकास सिंह - भभुआ के दिवंगत विधायक डॉ. प्रमोद सिंह को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में दी गई अंतिम विदाई

भभुआ के कन्नीराम धर्मशाला में आज दिवंगत पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद सिंह की स्मृति में एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में...

विकास सिंह - समाधान यात्रा के छठे दिन सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, जनता के दिलों में जागी नई उम्मीद

विकास सिंह - समाधान यात्रा के छठे दिन सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, जनता के दिलों में जागी नई उम्मीद

भभुआ विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण पेश करते हुए बसपा बिहार के प्रदेश महासचिव और जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल...

विकास सिंह - भभुआ के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर

विकास सिंह - भभुआ के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर

भभुआ के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद सिंह का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी अंतिम यात्रा में भ...

विकास सिंह - खरेंदा पंचायत में हुआ जिला परिषद का भव्य स्वागत, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

विकास सिंह - खरेंदा पंचायत में हुआ जिला परिषद का भव्य स्वागत, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

बसपा बिहार के प्रदेश महासचिव और भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने अपनी समाधान यात्रा के चौथे दिन खरेंदा पंचायत के विभिन्न ...

विकास सिंह - समाधान यात्रा तीसरा दिवस, जिला परिषद सदस्य ने रामपुर प्रखंड में जन समस्याओं का लिया जायजा

विकास सिंह - समाधान यात्रा तीसरा दिवस, जिला परिषद सदस्य ने रामपुर प्रखंड में जन समस्याओं का लिया जायजा

बसपा बिहार के प्रदेश महासचिव और भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने अपनी समाधान यात्रा के तीसरे दिन रामपुर प्रखंड के मझियाव,...

विकास सिंह - समाधान यात्रा के दूसरे दिन हुई ग्रामीणों से वार्ता, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

विकास सिंह - समाधान यात्रा के दूसरे दिन हुई ग्रामीणों से वार्ता, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बिहार प्रदेश महासचिव और भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने समाधान यात्रा के दूसरे दिन रामपुर प्...

विकास सिंह - समाधान यात्रा का शंखनाद, जन समस्याओं के समाधान का लिया गया संकल्प

विकास सिंह - समाधान यात्रा का शंखनाद, जन समस्याओं के समाधान का लिया गया संकल्प

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बिहार प्रदेश महासचिव और भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने आज जोर-शोर से समाधान यात्रा का शुभार...

विकास सिंह - भभुआ, गोलोरियस एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों की स्किल्स की हुई सराहना

विकास सिंह - भभुआ, गोलोरियस एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों की स्किल्स की हुई सराहना

भभुआ स्थित गोलोरियस एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्रों और छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न कला...

विकास सिंह - शहीद जगदेव क्लब, भभुआ द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

विकास सिंह - शहीद जगदेव क्लब, भभुआ द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

नेहरू युवा केंद्र, कैमूर के तत्वावधान में शहीद जगदेव क्लब, भभुआ द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विधिवत पुरस्कार वितर...

विकास सिंह - श्रद्धा भाव से मनाई गई समाजसेवी स्व. लल्लन सिंह जी की पहली पुण्यतिथि

विकास सिंह - श्रद्धा भाव से मनाई गई समाजसेवी स्व. लल्लन सिंह जी की पहली पुण्यतिथि

भभुआ शहर के राधा कृष्ण वाटिका में सरदार वल्लभ भाई पटेल अतिथि निवास समिति के बैनर तले समाजसेवी स्व. लल्लन सिंह जी की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा औ...

विकास सिंह - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर बिहार में बसपा का जोरदार विरोध

विकास सिंह - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर बिहार में बसपा का जोरदार विरोध

बिहार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डॉ. भीम राव आंबेडकर के संबंध में की गई टिप्पणी के खिलाफ...

विकास सिंह - नेहरू युवा केंद्र, कैमूर द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

विकास सिंह - नेहरू युवा केंद्र, कैमूर द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

नेहरू युवा केंद्र, कैमूर के तत्वावधान में और शहीद जगदेव क्लब, बहेरी के सहयोग से आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (क्लस्टर-भभुआ) का शु...

विकास सिंह - रामगढ़ विधानसभा में बसपा की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं में भरी जोश की नई ऊर्जा

विकास सिंह - रामगढ़ विधानसभा में बसपा की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं में भरी जोश की नई ऊर्जा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा रामगढ़ विधानसभा स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया...

विकास सिंह - मोहनिया में गीता पासी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए, दिया आशीर्वाद

विकास सिंह - मोहनिया में गीता पासी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए, दिया आशीर्वाद

मोहनिया के प्रसिद्ध क्षेत्र में भाजपा नेत्री गीता पासी की पुत्री के विवाह समारोह में जिला परिषद सदस्य और बसपा के प्रदेश महासचिव विकास सिंह उ...

विकास सिंह - हरला गाँव में वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वर वधू को दिया आशीर्वाद

विकास सिंह - हरला गाँव में वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वर वधू को दिया आशीर्वाद

भभुआ प्रखंड के हरला गाँव में आयोजित एक पारिवारिक और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच टेंगरी शर्मा की पुत्री के वैवाहिक समारोह में बड़ी संख्या में स्...

विकास सिंह - पाढ़ी गाँव में दीपक सिंह के छोटे भाई के तिलक समारोह में शामिल हुए जिला परिषद सदस्य

विकास सिंह - पाढ़ी गाँव में दीपक सिंह के छोटे भाई के तिलक समारोह में शामिल हुए जिला परिषद सदस्य

चांद प्रखंड के पाढ़ी गाँव में दीपक सिंह के छोटे भाई के तिलक समारोह में जिला परिषद सदस्य और बसपा के प्रदेश महासचिव विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ...

विकास सिंह - ओदार गाँव में मित्र रविशंकर जी की बहन के विवाह में की शिरकत

विकास सिंह - ओदार गाँव में मित्र रविशंकर जी की बहन के विवाह में की शिरकत

भभुआ प्रखंड के ओदार गाँव में श्री रविशंकर जी की बहन के वैवाहिक समारोह में जिला परिषद सदस्य और बसपा के प्रदेश महासचिव विकास सिंह उर्फ लल्लू प...

विकास सिंह - सीवो गाँव में श्री मुदून सिंह के पुत्र के तिलक समारोह में ली भागीदारी

विकास सिंह - सीवो गाँव में श्री मुदून सिंह के पुत्र के तिलक समारोह में ली भागीदारी

भभुआ प्रखंड के सीवो गाँव में श्री मुदून सिंह के पुत्र के तिलक समारोह में जिला परिषद सदस्य और बसपा के प्रदेश महासचिव विकास सिंह उर्फ लल्लू पट...

विकास सिंह - रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बसपा की हार पर कैमूर के बहुजन समाज का हौसला बुलंद, बसपा नेता विकास सिंह का प्रेरक संदेश

विकास सिंह - रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बसपा की हार पर कैमूर के बहुजन समाज का हौसला बुलंद, बसपा नेता विकास सिंह का प्रेरक संदेश

आज बसपा नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने फ़ेसबुक पर लाइव अयकर कैमूर जिले के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थकों को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के...

विकास सिंह - चैनपुर प्रखंड के रूपापट्टी गांव में आयोजित तिलक समारोह में की शिरकत

विकास सिंह - चैनपुर प्रखंड के रूपापट्टी गांव में आयोजित तिलक समारोह में की शिरकत

बिहार के भभुआ से जिला परिषद सदस्य और प्रसिद्ध बसपा नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड के रूपापट्टी गांव में अपने म...

विकास सिंह - सिझुआ गाँव में स्व. सुखराम सिंह यादव के श्राद्ध में शामिल हुए बसपा नेता विकास सिंह

विकास सिंह - सिझुआ गाँव में स्व. सुखराम सिंह यादव के श्राद्ध में शामिल हुए बसपा नेता विकास सिंह

भभुआ प्रखंड के सिझुआ गाँव में स्व. सुखराम सिंह यादव के श्राद्ध कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य, भभुआ भाग-3 सह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता क...

विकास सिंह - हरनाथपुर गाँव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आवास पर पहुंचकर परिवार को बंधाया ढांढस

विकास सिंह - हरनाथपुर गाँव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आवास पर पहुंचकर परिवार को बंधाया ढांढस

भभुआ प्रखंड के हरनाथपुर गाँव में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया। बीते दिनों श्री भभूति बिंद के 27 वर्षीय पुत्र की सड़क दुर्घ...

विकास सिंह - सुकुलपुरवा गाँव में संजय राय के चाचा जी के श्राद्ध में शामिल होकर प्रकट की शोक संवेदना

विकास सिंह - सुकुलपुरवा गाँव में संजय राय के चाचा जी के श्राद्ध में शामिल होकर प्रकट की शोक संवेदना

भभुआ प्रखंड के सुकुलपुरवा गाँव में आज संजय राय जी के चाचा के श्राद्ध कर्म में जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने शिरकत की। इस अव...

विकास सिंह - डुमरैठ पंचायत में खेल मैदान बनाने के लिए जिला परिषद सदस्य ने अधिकारियों और ग्रामीणों से की चर्चा

विकास सिंह - डुमरैठ पंचायत में खेल मैदान बनाने के लिए जिला परिषद सदस्य ने अधिकारियों और ग्रामीणों से की चर्चा

भभुआ प्रखंड के डुमरैठ पंचायत में आगामी खेल मैदान बनाने के उद्देश्य से जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने पंचायत के अधिकारियों और...

विकास सिंह - मोकरी पंचायत में खेल मैदान बनाने के लिए ग्रामीणों और अधिकारियों से किया विचार विमर्श

विकास सिंह - मोकरी पंचायत में खेल मैदान बनाने के लिए ग्रामीणों और अधिकारियों से किया विचार विमर्श

भभुआ प्रखंड के मोकरी पंचायत में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस संबंध में जिला पर...

विकास सिंह - भभुआ की राजवंती वाटिका में दावते वालिमा में शिरकत कर दी मुबारकबाद

विकास सिंह - भभुआ की राजवंती वाटिका में दावते वालिमा में शिरकत कर दी मुबारकबाद

भभुआ के राजवंती वाटिका में रमजानी गद्दी जी के पुत्र गोलू के दावते वालिमा में आज जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने शिरकत की। इस ...

अधिक जानें..

© vikashsingh.in & Navpravartak.com Terms  Privacy