Ramchandra Prasad Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • जुडें

रमनकांत त्यागी -सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

  • By
  • Ramchandra Prasad Singh Ramchandra Prasad Singh
  • January-26-2021

हमारा गणतंत्र दिवस भारत वर्ष के लिए स्वर्ण दिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन हमारा भारत एक पूर्ण लोकतान्त्रिक गणराज्य बना था. इससे पूर्व हम आजाद तो थे लेकिन ब्रितानी नियम कायदों के अंतर्गत ही हमारा शासन प्रशासन चल रहा था. भारतीय संविधान को विश्व के सबसे बड़े संविधानों में से एक माना जाता है.

भारत का संविधान एक लिखित संविधान है, जिसके निर्मित होने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था. 395 अनुच्छेदों और 8 अनुसूचियों के साथ भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है. 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हॉल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो आगन्तुक बनकर भारत पधारे थे.

रमनकांत त्यागी -सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा   गणतंत्र दिवस  भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत

यदि हम अपने गणतंत्र दिवस के इतिहास का अध्ययन करें तो पाएंगे कि देश की आजादी के बाद एक ड्राफ्टिंग कमेटी को 28 अगस्त 1947 की मीटिंग में भारत के स्थायी संविधान का प्रारुप तैयार करने को कहा गया और 4 नवंबर 1947 को डॉ बी.आर.अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रारुप को सदन में रखा गया. 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ हमारा संविधान डॉ बी.आर.अंबेडकर के अथक प्रयासों और निरंतर अध्ययन का परिणाम था. जिसे 26 जनवरी 1950 में पूरी तरह से लागू करते हुए पूर्णं स्वराज की सार्थकता सिद्ध की गयी.

वर्तमान में भी भारतीय संविधान एक गणतांत्रिक देश का सबसे बड़ा उदहारण प्रस्तुत करता है. यह दिवस हमें सिखाता है कि हम अपने देश के मान-सम्मान के लिए सदैव आगे बढ़ते रहे और अपने देश के विकास की गति को सदा सर्वदा के लिए चलायमान रखने में हर देशवासी का योगदान अंकित हो. कोई भी देश एकता और अखंडता के साथ ही आगे बढ़ता है और नागरिको का एकजुट होकर आगे बढ़ना ही वास्तव में गणतंत्र का सम्मान है. देश के परमोत्सव गणतंत्र दिवस पर आप सभी सम्मानीय देशवासियों को कोटि कोटि शुभकामनाएं.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • आरसीपी सिंह - यशस्वी मुख्यमंत्री विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार को 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जयंती संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • आरसीपी सिंह - हरियाणा में जनता दल यूनाइटेड के विस्तार को लेकर प्रतिनिधिमंडल से मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • आरसीपी सिंह - बिहार मंत्रिपरिषद विस्तार में शपथग्रहण लेने वाले सभी माननीय मंत्री महोदयों को हार्दिक शुभकामनाएँ

  • आरसीपी सिंह - अपनी पुरी ताकत के साथ यूपी चुनावों में उतरेगा जदयू

  • आरसीपी सिंह - राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का किया समर्थन

  • आरसीपी सिंह - दिल्ली फतह के लिए पूरे दमखम से जोर आजमाएगा जदयू

  • आरसीपी सिंह - बापू के सपनों का भारत बनाने के लिए सतत प्रयास जरुरी

अधिक जानें

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy