Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का किया समर्थन

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • February-03-2021
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसदीय नेता श्री आरसीपी सिंह ने बुधवार को राजसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि नया कृषि कानून किसान विरोधी नहीं है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसान आंदोलन की तुलना चंपारण या खेड़ा आंदोलन से करनी बिल्कुल निरर्थक है क्योंकि चंपारण में हुआ आंदोलन नील की जबरन खेती के विरोध में और खेड़ा आंदोलन जबरन लगान वसूली के खिलाफ हुए थे लेकिन यहां तो सरकार ने किसानों को सुविधाएं दी हैं, उनसे कुछ छीना नहीं जा रहा है।

श्री सिंह ने कृषि कानून के तीनों विवादास्पद कानूनों को भी एक एक कर समझाया और बताया कि कोई भी कानून किसानों पर थोपा नहीं गया है, इसलिए अब हमें हठधर्मिता और कलही राजनीति से ऊपर उठकर सोचना होगा कि कृषि क्षेत्र को विकसित कैसे किया जाए। यदि किसी भी कानून को लेकर संशय है तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार किसानों को सरकार से संवाद करना चाहिए, ना कि विपक्ष के बहकावे में आकर आंदोलन को बढ़ावा देना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि आज समय है जब हम कृषि जगत के विकास और किसानों की खुशहाली के बारे में चर्चा करें और इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को भी प्रयास करना होगा।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy