Ramchandra Prasad Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • जुडें

विश्वनाथ राम-आप सभी को मकर संक्रांति मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

  • By
  • Ramchandra Prasad Singh Ramchandra Prasad Singh
  • January-14-2021

मकर संक्रांति, जिसे देश भर में विभिन्न विभिन्न नामों के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में जहां इस दिन को मकर संक्रांति या खिचड़ी संक्रांति के नाम से जाना जाता है, वहीं गुजरात में यह पर्व उत्तरायण के नाम से प्रसिद्ध है क्योंकि इस दिवस के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर गमन शुरू कर देता है, जो ऋतु परिवर्तन का सूचक भी है। भारत के दक्षिण में यह त्यौहार पोंगल के नाम से निरंतर चार दिन तक मनाया जाता है, वहीं असम और देश के अन्य पूर्वी भागों में यह दिन बिहू के नाम से विख्यात है। 

विश्वनाथ राम-आप सभी को मकर संक्रांति  मकर संक्रांति  के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं -मकर संक्रां

जिस तरह मकर संक्रांति के नाम अलग अलग है, उसी तरह इसे मनाने की परंपरा में भी काफी विविधता है। देश के उत्तरी और उत्तर पूर्वी भाग में इस दिन गंगा स्नान, सूर्य पूजन और दान की अनोखी परंपरा है। तिल, गुड, चावल, दाल, चिड़वा इत्यादि से बने खाद्य पदार्थों का प्रसाद के रूप में सेवन और दान करने का इस दिन विशेष महत्त्व है। देश के पश्चिमी हिस्से यानि गुजरात और राजस्थान के एक बड़े हिस्से में यह दिन पतंग उत्सव के रूप में मनाया जाता है। पोंगल उत्सव के अवसर पर देश के दक्षिणी हिस्से में लोग कृषि, पशुधन, सूर्य, वर्षा आदि का पूजन घी, दूध, शक्कर, चावल इत्यादि से करते हैं। 

स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह पर्व बेहद खास है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य की किरणों का तेज व्यक्ति के शरीर पर पड़ने से एक नवऊर्जा का संचार होता है। साथ ही तिल, गुड, मूंगफली आदि के रूप में जो खाद्य पदार्थ प्रसाद के रूप में खाए जाते हैं, सर्दियों के मौसम में वह सभी विशेष लाभदायक माने जाते हैं। इन सभी के सेवन से शरीर को जरूरत की उष्णता मिलती है और निरोगी काया प्राप्त होती है। आप सभी देशवासियों को सूर्य पूजन के इस सबसे बड़े दिवस की कोटि कोटि शुभकामनाएं। 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • आरसीपी सिंह - यशस्वी मुख्यमंत्री विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार को 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जयंती संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • आरसीपी सिंह - हरियाणा में जनता दल यूनाइटेड के विस्तार को लेकर प्रतिनिधिमंडल से मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • आरसीपी सिंह - बिहार मंत्रिपरिषद विस्तार में शपथग्रहण लेने वाले सभी माननीय मंत्री महोदयों को हार्दिक शुभकामनाएँ

  • आरसीपी सिंह - अपनी पुरी ताकत के साथ यूपी चुनावों में उतरेगा जदयू

  • आरसीपी सिंह - राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का किया समर्थन

  • आरसीपी सिंह - दिल्ली फतह के लिए पूरे दमखम से जोर आजमाएगा जदयू

  • आरसीपी सिंह - बापू के सपनों का भारत बनाने के लिए सतत प्रयास जरुरी

अधिक जानें

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy