Ram Chandra Prasad Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • जुडें

युवा जदयू दिल्ली - युवा जनता दल यूनाइटेड दिल्ली प्रदेश की ओर से बिहार मंत्रिमंडल के सभी नवनियुक्त मंत्रियों को दिली शुभकामनाएं

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • February-10-2021
बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है और सभी नवनियुक्त मंत्रियों ने प्रदेश विकास की शपथ ग्रहण कर ली है। नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम का सभी युवा जदयू साथियों को काफी समय से इंतजार था। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन के राजेंद्र मंडप में बड़े समारोह का इंतजाम किया गया था, जिसमें 17 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जिससे बिहार सरकार की कैबिनेट में विस्तार होकर अब कुल 31 मंत्री शामिल हो चुके हैं।

नए विस्तृत मंत्रिमंडल में नौ मंत्री भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड से आठ मंत्री शामिल हैं। सभी सम्मानित मंत्रीगणों को युवा दिल्ली जदयू परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित हैं। हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद माननीय सीएम नीतीश कुमार के साथ साथ कुल 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी और अब कैबिनेट विस्तार के साथ 15 नए प्रतिभावान चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा बने।

मंत्रिपरिषद विस्तार में शपथ ग्रहण करने वाले सभी माननीयों को सहर्ष शुभकामनाएं और हार्दिक बधाईयां। समस्त युवा जदयू परिवार यह आशा करता है कि आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में ऐसे ही बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ता रहे और सभी नवनियुक्त मंत्रीगण अपने अपने पदों को कर्तव्यनिष्ठा एवं पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए विकसित प्रदेश के संकल्प के साथ प्रगतिशील रहें।

अग्र अंकित मंत्रीगण बने बिहार कैबिनेट का हिस्सा -

शाहनवाज हुसैन (भाजपा), श्रवण कुमार (जदयू), मदन सहनी (जदयू), प्रमोद कुमार (भाजपा), सुभाष सिंह (भाजपा), नितिन नवीन (भाजपा), आलोक रंजन झा (भाजपा), जमां खान (जदयू), जनक राम (भाजपा), सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय), संजय झा (जदयू), लेशी सिंह (जदयू), सम्राट चौधरी (भाजपा), नीरज सिंह बबलू (भाजपा), सुनील कुमार (जदयू), नारायण प्रसाद (भाजपा), जयंत राज (जदयू)


प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

प्रदेश की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके प्रदेश का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं प्रदेश की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-नवरात्री के नौवें दिन की शुभकामनायें - नवरात्री नवमी माँ सिद्धिदात्री

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-राम मनोहर लोहिया जी डॉ. राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-नवरात्री के पाँचवें दिन की शुभकामनायें - नवरात्री पंचम माँ स्कंदमाता

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-नवरात्री के चौथे दिन की शुभकामनायें - नवरात्री चतुर्थ माँ कूष्माण्डा

  • आरसीपी सिंह - जम्मू में इस्पात उपभोक्ताओं से हुई मुलाकात में श्री सिंह ने विकास के लिए स्टील को बताया महत्वपूर्ण

  • आरसीपी सिंह - जम्मू पहुँचने पर केन्द्रीय इस्पात मंत्री का हुआ भव्य स्वागत, अखनूर में किया जनविकास परियोजनाओं का उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - बिरौल में केंद्रीय इस्पात मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत, बिहार सरकार के चौतरफा विकास की रखी बात

  • आरसीपी सिंह - बापू और शास्त्री जी ने सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाया और देश को नई दिशा प्रदान की

अधिक जानें

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy