Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - बापू और शास्त्री जी ने सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाया और देश को नई दिशा प्रदान की

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • October-02-2021
राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने अपने पटना स्थित आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चलचित्र पर माल्यार्पण कर देश के दो महान सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्री सिंह ने दोनों महापुरुषों के सिद्धनवादी व आदर्शवादी जीवन को आत्मसात करते हुए कहा,

"बापू जी ने देश को सत्य, अहिंसा, शांति, भाईचारा और विश्व बंधुत्व का पाठ पढ़ाया और हम सभी को इससे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वहीं शास्त्री जी ने 1965 में सीमा पर लड़ रहे जवानों का हौंसला बढ़ाया व देश को हरित क्रांति का तोहफा दिया। इन दोनों महापुरुषों ने सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाया, जिससे भारत को विश्व में एक नई पहचान मिली। बिहार बापू की कर्मभूमि रही है और आज बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बापू के पदचिन्हों पर चलकर प्रदेश को विकसित कर रहे हैं। उन्होंने शराबबंदी और बालविवाह पर रोक लगाना, कन्या शिक्षा को बढ़ावा देना इत्यादि जैसे कार्यक्रम संचालित कर बिहार को देश के विकसित प्रदेश की श्रेणी में पहुंचाया है।"

इसके अतिरिक्त मंत्री महोदय ने यह भी जानकारी दी कि रोजगार के क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। निजी क्षेत्रों में नौकरियों को बढ़ावा देकर व उद्यमिता को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन का कार्य किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा किये गए सर्वे में बिहार का बेरोजगारी दर साढ़े तीन प्रतिशत घटने की बात संज्ञान में आई है। साथ ही यूपी चुनाव 2022 के अंतर्गत प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात श्री सिंह ने कही।



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy