आरसीपी सिंह - पटना के बेलछी प्रखंड में "बदलो बिहार" की हुंकार, बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार को लेकर उठे सवाल
- By
Ram Chandra Prasad Singh - March-11-2023
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह के नेतृत्व में आज पटना जिले की बाढ़ विधानसभा के बेलछी प्रखंड के अंतर्गत सिकंदरा हाई स्कूल के मैदान में "बदलो बिहार अभियान" के तहत जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के लोगों के सामने आने वाले मुद्दों को उजागर करना और राज्य की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए प्रयास करना है।
जहां श्री सिंह ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर खुलकर बात की और मुख्यमंत्री जी का उनका पक्ष लेने की बात को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी छोड़ने के बाद जहाज डूब गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि जीतन राम मांझी को पहले मुख्यमंत्री बनाया फिर 8 महीने के बाद हटा दिया गया। अब उन्हें ही फैसला लेना होगा कि वे महागठबंधन के साथ रहेंगे या फिर एनडीए के साथ आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को 2025 में जो ताज देने की बात कह रहे हैं, वह कभी पूरा नहीं होगा।



More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला