Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस्पात के उपयोग को बढ़ाने के लिए त्रिपुरा में हितधारकों के साथ बैठक में शिरकत

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • September-25-2021
देश में इस्पात की खपत बढ़ाने की दिशा में इस्पात मंत्रालय के निरंतर प्रयासों के अनुरूप, केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र और खासकर त्रिपुरा में इस्पात के उपयोग को बढ़ाने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) सहित विभिन्न इस्पात उपभोक्ताओं के साथ एक बैठक की। श्री सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि निर्माण, बुनियादी ढांचे, रक्षा, ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग आदि जैसे विभिन्न उद्योगों/क्षेत्रों के लिए इस्पात जरूरी बुनियादी सामग्रियों में से एक है। रोजमर्रा की जिंदगी के विभिन्न क्षेत्रों में अपने व्यापक अनुप्रयोगों के कारण, इस्पात को आमतौर पर एक जन सामग्री माना जाता है। अन्य विकल्पों के बावजूद, इस्पात उद्योग और आम आदमी के लिए समान रूप से पसंद की सामग्री बना हुआ है।

श्री सिंह ने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इसमें इस्पात एक अहम भूमिका निभाएगा। मंत्री ने चटगांव बंदरगाह के माध्यम से, आने वाले समय में संपर्क के निर्माण को देखते हुए त्रिपुरा की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में इस्पात की खपत बढ़ाने के विशाल अवसर हैं। उन्होंने बैठक में उठाये गये सभी मुद्दों के समाधान का आश्वासन भी दिया।

इससे पहले श्री सिंह ने त्रिपुरा के दौरे पर पहुंचने के बाद राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ सेल की चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल, एमएसटीसी के चेयरमैन श्री एस के गुप्ता और इस्पात मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री पुनीत कंसल भी मौजूद थे। श्री कंसल ने सरकार के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र के महत्व को दोहराया और पूरी मदद का आश्वासन दिया।

सेल की चेयरमैन ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में लागू की गयीं राष्ट्रीय महत्व की विभिन्न रणनीतिक परियोजनाओं का उल्लेख किया जिनमें असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने वाला असम में लोहित नदी पर बना देश का सबसे लंबा नदी पुल 'ढोला-सदिया', ब्रह्मपुत्र नदी पर बना रेल-सह-सड़क बोगीबील पुल, अरुणाचल प्रदेश में कामेंग पनबिजली परियोजना और अगरतला में बटाला फ्लाईओवर सहित अन्य शामिल हैं।

बैठक के दौरान, एमएसटीसी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वह त्रिपुरा सरकार के साथ उसकी विभिन्न ई-खरीद और ई-नीलामी आवश्यकताओं और किसी भी दूसरे विशिष्ट ई-समाधान के लिए एकल मंच समाधान प्रदान करने हेतु विभिन्न गतिविधियों में सहयोग करने को लेकर आशान्वित है।

Article Source : Ministry of Steel Website

-देश में इस्पात की खपत बढ़ाने की दिशा में इस्पात मंत्रालय के निरंतर प्रयासों के अनुरूप, केंद्रीय इस्
-देश में इस्पात की खपत बढ़ाने की दिशा में इस्पात मंत्रालय के निरंतर प्रयासों के अनुरूप, केंद्रीय इस्

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy