Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - मलाही स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, बिहार सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • June-14-2023
मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पूरे देश में 30 मई से 30 जून तक चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत संगठन जिला बाढ़ भाजपा के मलाही स्थित जिला कार्यालय में जिला ओबीसी मोर्चा के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने संबोंधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 वर्षों के कार्यकाल में देश हित में किये गये कार्यों की विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज करते हुये उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पिछले 3 माह से पीएम बनने के लिये विपक्षी एकता बनाने में लगे हुये हैं। बिहार का विकास पूर्णता ठप हो गया है। भ्रष्टाचार अपराध का पूरी तरह से बिहार में बोलबाला हो गया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नीतीश कुमार पीएम है ही पीएम का मतलब ही पलटी मार है। श्री सिंह ने कहा कि मुंगेर सांसद सह जद(यू)के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी तंज करते हुये कहा कि चुनाव तक मीट भात का भोजन चलेगा, परंतु मुंगेर की जनता इस बार झांसे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में बिहार से नीतीश कुमार का खाता भी नहीं खुलेगा और 40 की 40 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत कर पुनः 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बनायेगी तथा बिहार में भी 2025 में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं प्रत्येक बूथ पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये कार्यों के बारे में जनता को बतलाये तथा बिहार सरकार की नाकामी को भी लोगों के बीच में रखें।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy