Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • June-17-2023
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के बनियापुर प्रखंड में आयोजित भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बेमिसाल हैं। देश की 140 करोड़ जनता ने अपने प्रधानसेवक पर भरोसा किया और इस भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की कालावधि में देश को शांति, समृद्धि और विकास की गति दिखाई है।

इस सम्मेलन में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी, महाराजगंज के माननीय सांसद श्री जनार्दन सिंह सिगरिवाल जी सहित पार्टी के पदाधिकारीगण और सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री सिंह ने इस सार्थक व प्रभावी सम्मेलन का आयोजन करने हेतु सभी पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक अभिनंदन एवं आभार प्रेषित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में समाज के हर अंग को, हर वर्ग को उसका अधिकार और सम्मान प्रदान किया है। महिलाओं को सशक्त करने और पुराने कानूनों में सुधार करके महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है। समाज के वंचित वर्ग को आरक्षण देकर प्रगति में सहभागी बनाया गया और सभी वर्गों के विकास के लिए नवद्वार सरकार ने खोले हैं।


-आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 09 वर
-आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 09 वर
-आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 09 वर

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy