Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - शराबबंदी कानून से बिहार का हुआ आर्थिक और सामाजिक नुकसान, मोतिहारी प्रेस वार्ता में बोले श्री सिंह

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • September-20-2022
मोतिहारी जिले में हुई प्रेस वार्ता में मीडिया बंधुओं से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए श्री आरसीपी सिंह ने कहा कि वह अपने साथी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेश के कोने कोने में जा रहे हैं और यहां उन्हें मुख्यमंत्री जी की योजनाओं की जमीनी हकीकत पता चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का दायित्व बनता है कि वह प्रदेश की जनता के लिए काम करें, प्रदेश को विकसित करें, किसानों की मदद, औद्योगीकरण विकास, युवाओं को रोज़गार इत्यादि जैसे मुद्दों पर अधिक से अधिक बात करें लेकिन वह इसके स्थान पर जनता को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति बनने और विपक्षी एकता जैसी बातों में उलझा और भटका रहे हैं।

वहीं उन्होंने शराबबंदी क़ानून के बारे में अपने विचार प्रकट करते हुए लिखा कि बिहार में शराबबंदी कानून फेल है। इससे प्रदेश में आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह का नुक़सान हुआ है। शराबबंदी क़ानून के तहत जेल में बंद ज़्यादा से ज़्यादा लोग अत्यंत ही गरीब तबके से आते हैं। श्री सिंह ने कहा कि यहां शराबबंदी शब्द औचित्यहीन होकर रह गया है, बिहार में शराब निर्माण एक कुटीर उद्योग बन गया है। गांव गांव से गरीब गुरबा जेल जा रहे है, जनता में इस बात को लेकर गुस्सा व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह बात उन्होंने बताई भी थी, इस पर कोई प्रेस्टीज इशू नही बनना चाहिए क्योंकि शराबबंदी से बिहार को राजस्व की भारी क्षति हुई है।


पूरी वीडियो देखें - https://fb.watch/fNqnutvqdL/

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy