Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - कार्यकर्ता संपर्क अभियान में नालंदा के अनेकों पड़ावों पर होते हुए मुस्तफापुर पहुंचे श्री सिंह

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • August-18-2021
केन्द्रीय इस्पात मंत्री एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह अपने कार्यकर्ता-सम्पर्क एवं आभार-कार्यक्रम के तहत आज पटना के छह और नालंदा के सोलह पड़ावों पर रुकते हुए अपने गांव मुस्तफापुर पहुंचे। मंगलवार को आयोजित हुए इस कार्यकर्ता संपर्क अभियान के अंतर्गत मंत्री महोदय अपने पटना स्थित आवास से प्रस्थान करते हुए पटना के तालाबपुर कुम्हरर, टेंट सिटी बाईपास, फतूहा ब्रिज, मछरियावां एवं दनियावां तथा नालंदा जिला के सिगरीयावां, डियावां, हिलसा, मीना बाजार, एकंगरसराय, इस्लामपुर, खुदागंज, साइडपर, राजगीर, सिलाव, नालंदा मोड, धरहरा, नानन्द, पावापुरी, चोरसुआ, सकरौल, महमूदपुर होते हुए अपने गाँव मुस्तफापुर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ अपने प्रिय नेता का स्वागत किया।



इस मौके पर श्री सिंह ने सभी उपस्थित जनमानस का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि,

"हर जगह आप सभी ने अपने प्रेम से ओतप्रोत कर दिया। मैं अभिभूत हूँ। विश्वास दिलाता हूँ कि आप सभी मुझे हमेशा अपने साथ खड़ा पाएंगे। हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार में न्याय के साथ विकास को संभव करके दिखाया है और उनके नेतृत्व में बिहार का हर क्षेत्र हर तबका विकास की राह पर अग्रसर है। अब हम सभी को मिलकर मुख्यमंत्री जी को मजबूत करना है, तभी बिहार भी मजबूत होगा।"

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy