Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - दुबई दौरे पर बिहार के विकास पर किया गया मंथन

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • March-14-2022
अपने दुबई दौरे पर केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने बिहार फाउंडेशन के यूएइ चैप्टर के सदस्यों के साथ बिहार के समावेशी विकास संबंधित मुद्दों को लेकर बैठक की। इस मौके पर यूएई चैप्टर के संयोजक रवि चंद सहित अन्य मौजूद मान्यगणों ने दुबई के विकास के लिए किए गए कार्यों पर अपने विचार साझा किए, जिन पर श्री सिंह ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत स्टील के लिए यूएई की आपूर्ति की मांग को पूरा कर सकता है क्योंकि भारत के निजी स्टील निर्माता उत्पादन में तेजी ला रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का 2030 तक 30 करोड़ टन स्टील का उत्पादन करने का लक्ष्य है। जिसके लिए देश को निवेश की आवश्यकता है।

मंत्री महोदय ने इस दौरान उपस्थित कंपनियों से व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता का लाभ उठाने व संयुक्त अरब अमीरात को केंद्र बनाते हुए मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में पैठ बनाने के तरीके खोजने का अनुरोध किया। उन्होंने भारत सरकार की ओर से पुरी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सेल, एएम/एनएस, टाटा स्टील और जेएसपीएल सहित अन्य भारतीय इस्पात कंपनियों ने इस्पात निर्माण, उत्पाद पोर्टफोलियो, उत्पादन क्षमता इत्यादि क्षेत्रों में अपने सुझाव प्रस्तुत किए।



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy