Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - केंद्रीय मंत्री के रूप में नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जनता के आगे लाएं पदाधिकारी

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • August-29-2021
केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की उपस्थिति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललन सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में परिषद के सम्मानित सदस्यों से पार्टी की मजबूती के लिए सीधा बूथ पर चलने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना भी की। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा,

"हमारे नेता ने केवल सामाजिक परिवर्तन ही नहीं किया है बल्कि उससे कहीं आगे बढ़कर परिवर्तन नीतीश कुमार जी लाए हैं, जो आगे आने वाली पीढ़ी के द्वारा सराहा जाएगा। आज हम सभी लोहिया जी की चर्चा करते हैं और उन्होंने कहा है कि हम राजनीति करें, सत्ता के लिए करें तभी परिवर्तन आएगा। आप देश की अन्य राष्ट्रीय पार्टियों को देखें कि किस तरह उन्होंने अपने आपको विकसित किया है। हम मुद्दों पर रहे, व्यक्ति पर रहे लेकिन हमें संगठन पर ध्यान देना है। हम सभी को संगठन की मजबूती पर ध्यान देना है और उसकी सबसे अंतिम कड़ी बूथ है, जिस पर हम लोगों को मजबूत होना है। हमें सीधा सीधा बूथ पर चलना है। यदि सभी प्रदेशों की इच्छा है और हमारे नेता की भी यही चाहत है कि हम राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनें और इसके लिए हमें कम से कम चार प्रदेशों में मान्यता प्राप्त करनी होगी। तभी हम अपने नेता का सपना पूरा कर सकते हैं। झारखंड में पार्टी के लिए असीम संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लिए हमे सभी को मिलकर निर्णय लेना होगा। उत्तर प्रदेश में चुनावों को लेकर हमें फोकस होकर काम करना है। हमें अपने नेता के प्रति आभारी होना होगा, जनता तक उनके किये हुए कार्यों को पहुंचाना होगा। इस देश में पहली कृषि नीति माननीय नीतीश कुमार लेकर आए, मसूर को एमएसपी में वही लेकर आए, कोल्ड चैन की शुरुआत नीतीश कुमार जी के समय से हुई और रेलवे में विकास नीतीश जी नए ज़ोन जोड़कर लाए। हमें अपने नेता के कामों को जनता तक लाना होगा, केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने हर क्षेत्र में विकास की नींव रखी। हमारा दायित्व है कि संगठन को मजबूत करना है और यह तभी होगा जब हमारा कार्यकर्ता जागृत, प्रशिक्षित होगा और उसका मनोबल ऊंचा होगा और यह हमारे व आपके ऊपर निर्भर करता है।"


Click to watch full video : https://fb.watch/7JVvSIUlIV/



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy