आरसीपी सिंह - बिहार में विकास के स्थान पर हो रहा है भ्रष्टाचार, इसलिए पिछड़ रहा है प्रदेश
- By
Ram Chandra Prasad Singh - March-12-2023
बेल्छी प्रखंड में आयोजित "बदलो बिहार" कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी ने बिहार में भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे उपमुख्यमंत्री के मामले पर विचार रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी को अपने उपमुख्यमंत्री से इस्तीफ़ा माँगना चाहिए या फिर नीतीश जी को सार्वजनिक रूप से कहना चाहिए कि जो भी कोई भ्रष्टाचार करता है उस पर कोई कारवाई नहीं होनी चाहिए। बिहार में हर मोर्चे पर यह सरकार असफल है। उपमुख्यमंत्री पर इतना बड़ा मामला चल रहा है, तब भी लोग हर फेर करने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार में जब विकास की बात होनी चाहिए तो वहां ये भ्रष्टाचार के मुद्दे सामने आ रहे हैं, तभी तो यह प्रदेश पिछड़ा हुआ है जबकि अन्य प्रदेश विकास की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
साथ ही श्री सिंह ने मामले पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतवर्ष में लोकतंत्र बहुत मजबूत है। यहां की सभी संस्थाएं अपने काम को करने में बहुत सक्षम हैं, चाहे ईडी हो या सीबीआई, सभी अपना काम पुरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी व्यवस्था के अनुरूप करती हैं। मुख्यमंत्री जी का कहना है कि सिर्फ महागठबंधन के नेताओं पर कार्यवाही होती है। लेकिन देखें तो मुख्यमंत्री जी खुद भी महागठबंधन से हैं, क्या उन पर कोई कार्यवाही हुई। सार्वजनिक जीवन में शुचिता और स्वच्छता के लिए इन सभी संस्थाओं को अपना कार्य निरपेक्ष ढंग से करते रहने देना चाहिए और कभी भी किसी संस्था के काम करने के तरीके पर उंगली नहीं उठानी चाहिए और कानून के तरीके से काम होते रहना चाहिए।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला