आरसीपी सिंह - डीएसपी सेल ने भारतीय रेलवे के लिए एलएचबी व्हील्स और एलएचबी एक्सल को सफलतापूर्वक किया विकसित
- By
Ram Chandra Prasad Singh - August-27-2021
केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने हाल ही में व्हील एंड एक्सल प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि व्हील एंड एक्सल प्लांट के माध्यम से डीएसपी भारतीय रेलवे की निरंतर बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने वाले पुर्जों को बनाने में माहिर है। दुर्गापुर स्टील प्लांट ने भारतीय रेलवे के लिए एलएचबी व्हील्स और एलएचबी एक्सल को सफलतापूर्वक विकसित किया है और जल्द ही देश को आधुनिक टेक्नॉलजी से लैस कोच के उत्पादन में आत्मनिर्भरता मिलेगी। इससे पूर्व श्री सिंह ने सेफ़्टी एक्सीलेंस सेंटर का भी निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि आत्मनिर्भर भारत की योजना को धरातलीय स्तर पर क्रियान्वित होने में भारतीय रेलवे की भूमिका काफी अहम है। घरेलू कोच कारखानों को बहुत से अहम कलपुर्जों के लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन सेल-डीएसपी के व्हील एंड एक्सल प्लांट में आए आधुनिकीकरण के बाद यह कहा जा सकता है कि 2022 तक रेल व्हील और एक्सेल के लिए आयात पर देश की निर्भरता समाप्त हो जाएगी। अब घरेलू कारखानों में सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने वाले एलएचबी कोच का निर्माण अपनी रफ्तार पकड़ चुका है, यह कोच न केवल हल्का है बल्कि तेज रफ्तार वाली ट्रेनों के लिए भी यह सर्वोत्तम है।





More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला