Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - लोकतंत्र में सभी की हैसियत बराबर है

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • September-12-2022
हाल ही में एबीपी को दिए गए साक्षात्कार के अंतर्गत जब मीडिया बंधु ने पूछा कि नीतीश कुमार आपकी हैसियत पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? तो श्री आरसीपी सिंह ने स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि देश का संविधान कहता है कि इस देश में सभी की हैसियत बराबर है, लोकतंत्र में सभी की हैसियत बराबर है। मुख्यमंत्री जी को हैसियत नहीं काबिलियत पुचनी चाहिए, तो हम जवाब देंगे कि काबिलियत थी, तभी यहां तक पहुंचे हैं, बिना काबिलियत के आईएएस नहीं बने और जब आईएएस बनकर देश की सेवा कर रहे थे तब मुख्यमंत्री जी सड़क पर घूम रहे थे। इसलिए हमारी काबिलियत पर मत जाइए।

मीडिया बंधु द्वारा जाति समीकरण के बारे में चर्चा करने और 2024 के चुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भाजपा को बिहार में धूल चटाने के विषय में पूछे जाने पर श्री सिंह ने कहा कि किस जाति के लोग हैं जो उनके साथ खड़े होंगे, सभी को इन्होंने ठगा है और यह पैरवी कराकर यहां पहुंचे हैं। दिक्कत यह है कि जनता उनसे यह नहीं पूछ रही कि जो सड़क बनाई थी, वह तो टूट फुट कर बराबर हो गई, विद्यालयों की इमारत है पर अंदर कुछ नहीं है, यही हाल अस्पतालों का भी है। मैं देख रहा हूं कि मुख्यमंत्री जी सूखे की बात कर रहे हैं, तो पिछले 17 सालों से पुरा दक्षिण बिहार सूखे की समस्या से जूझ रहा है। सात निश्चय में लिख दिया कि सभी को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा लेकिन हकीकत में कभी कोई व्यवस्था या सही स्टडी कराई ही नहीं गई। लोग आपसे यह सब पूछे नहीं, तो दिल्ली की चर्चा कर रहे हैं।

पूरी वीडियो देखें - https://fb.watch/fAkqZCx7DN/


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy