आरसीपी सिंह - सरदार पटेल जी के जयंती समारोह में सुल्तानगंज पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री
- By
Ram Chandra Prasad Singh - October-31-2022
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती में शिरकत करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह सुल्तानगंज के बाथ थाना के अंतर्गत खानपुर पंचायत सुदामा मोड काली स्थान परिसर में पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की कि लोग पलटू नहीं बल्कि पटेलियन बने। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन कुमार सिंह और संचालन पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ डीसी दिवाकर के द्वारा की गई।
कार्यक्रम में श्री सिंह का सम्मान अंग वस्त्र एवं फूल माला पहनाकर किया गया। उन्होंने इस मौके पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि बिहार सरकार किसान विरोधी है। पहले प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर किसानों को सम्मानित करने के लिए योजनाएं चलाई जाती थी, जिन्हे अब बंद कर दिया है और कारण पूछने पर मुख्यमंत्री ने जवाब ही नहीं दिया। इसके अतिरिक्त श्री सिंह ने कहा कि फिलवक्त वह लगातार जनसंवाद करते हुए लोगों की राय ले रहे हैं, जिसके बाद ही वह आगे की रणनीति पर काम करेंगे।

More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला