Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, जेपी आंदोलन के सेनानी स्व नरेंद्र सिंह जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • July-13-2022
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जदयू पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह जी ने आज जमुई ज़िले के खैरा प्रखंड में ग्राम पकरी में जाकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता व जेपी आंदोलन के सेनानी स्व. नरेंद्र सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने उनके पुत्र बिहार सरकार में मंत्री श्री सुमित सिंह, पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह व अमित कुमार समेत शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ प्रकट की।

इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि आदरणीय नरेन्द्र बाबू राजनीति के शिखर पुरुष रहे हैं। जब वह बिहार के कृषि मंत्री थे, तो उन्होंने बिहार राज्य का नाम पूरे भारत वर्ष में रौशन किया। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाज़ा गया। उनके चाहने वाले और उनकी विचारधारा को पसंद करने वाले लोग पूरे बिहार में कहते हैं कि नरेन्द्र बाबू , जेपी एवं लोहिया के सच्चे अनुयायी थे और अपने समस्त जीवन में उन्होंने कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा एवं समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। श्री सिंह ने आदरणीय नरेंद्र बाबू की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy