आरसीपी सिंह - भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हुए हस्ताक्षर, केंद्रीय इस्पात मंत्री ने की रूसी संघ के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात
- By
Ram Chandra Prasad Singh - October-16-2021
रूसी ऊर्जा सप्ताह के दौरान अपनी रूसी यात्रा पर पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने आज रूसी संघ के ऊर्जा मंत्री निकोले शुलगिनोव से मुलाकात की। अपनी मुलाकात के दौरान दोनों राजनेताओं ने कोकिंग कोल और स्टील सेक्टर में सहयोग के अवसरों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अहम अवसर पर दोनों देशों के मध्य कोकिंग कोल क्षेत्र में सहयोग के संबंध में एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए।
इस मौके पर अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप कोकिंग कोल के आयात के बहुत से अन्य विकल्प खोजने और कैबिनेट के निर्णय के आधार पर इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इससे भारत के स्टील उद्योग के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।
समझौता ज्ञापन में कोकिंग कोल में संयुक्त परियोजनाओं से जुड़ी गतिविधियों के कार्यान्वयन की परिकल्पना की गई है, जिसमें भारत को उच्च गुणवत्ता वाले कोकिंग कोल की लंबी अवधि की आपूर्ति, कोकिंग कोल डिपॉजिट्स का विकास और लोजिस्टिक्स विकास, कोकिंग कोल उत्पादन प्रबंधन में अनुभव साझा करना, खनन की तकनीकें इत्यादि शामिल रहे। अपनी दो दिवसीय मॉस्को यात्रा के दौरान आदरणीय इस्पात मंत्री बहुत से प्रमुख रूसी इस्पात संस्थानों एवं उद्योगों के साथ मिलकर चर्चा करेंगे।
इस मौके पर जलवायु के प्रति संवेदनशील दुनिया में कोयले का भविष्य अंत या एक नई शुरुआत विषय पर अंतरराष्ट्रीय पैनल में श्री सिंह ने कहा कि भारत में 70 प्रतिशत से अधिक बिजली कोयले पर आधारित है। चीन, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों में भी यही स्थिति है। दुनिया में 33.8 प्रतिशत ऊर्जा की जरूरत कोयले से पूरी होती है। इसलिए हमें एक नई शुरुआत करनी चाहिए, जिसमें कोयले का ठीक इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला