Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - पूर्वोत्तर भारत में इस्पात की खपत बढ़ाने के लिए बड़े अवसर मौजूद

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • September-24-2021
पूर्वोत्तर भारत में इस्पात सेक्टर को मजबूत करने के उद्देश्य के साथ त्रिपुरा पहुंचे केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत अधिकारियों द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने पूर्वोत्तर भारत के स्टील पीएसयू अधिकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें पूर्वोत्तर भारत के लिए माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

श्री सिंह ने सेल के अधिकारियों को आने वाले वर्षों में त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में स्टील की बाजार की मांग का आकलन करने का निर्देश दिया क्योंकि इस क्षेत्र में तेजी से विकास के लिए स्टील के उपयोग की काफी संभावनाएं हैं। माननीय मंत्री जी ने एमएसटीसी के अधिकारियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से रबर, अदरक और अन्य कृषि उत्पादों की बिक्री और नीलामी के लिए रणनीति तैयार करने की सलाह दी ताकि इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिल सके।

त्रिपुरा आगमन के बाद श्री सिंह ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि इस्पात मंत्रालय, सेल और एमएसटीसी को त्रिपुरा के समग्र विकास के लिए इस्पात इराडा के साथ मिलकर काम करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा,

"विगत कुछ वर्षों में त्रिपुरा में हुए अभूतपूर्व विकास के लिए मैं त्रिपुरा सरकार की सराहना करता हूं, चाहे वह प्रति व्यक्ति जीडीपी हो, जैविक खेती हो और राज्य द्वारा किया गया निर्यात हो। मैं विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग को कोरोना की चुनौती का सामना करने के सराहनीय कार्य के लिए बधाई देता हूं।"



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy