Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - पहले जांचूंगा, समझूंगा और फिर बोलूंगा.. इस्पात मंत्रालय का पदभार संभालते हुए बोले आरसीपी सिंह

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • July-08-2021
केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद अब नए पदभार ग्रहण किए हुए मंत्रियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारियों को संभालना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड से राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) ने भी आज इस्पात मंत्रालय का पदभार संभाला। वह सुबह लगभग 11 बजे अपने मंत्रालय पहुंचे और कामकाज को समझने की प्रक्रिया शुरू की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि,

"मंत्रालय को हमने नहीं संभाला है, मंत्रालय तो संभली हुई है। आज यहाँ मेरा पहला दिन है और यह मेरे लिए खुशी का क्षण है। मैं खुले दिमाग के साथ काम करता हूं। मैं अभी कुछ नहीं जानता, पहले मैं सभी व्यवस्थाओं को जांचूंगा, समझूंगा और फिर बोलूंगा। फिलहाल मेरी प्राथमिकता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तय किए गए लक्ष्य को हासिल करना है और यह प्रयास करना है कि देश को विकास के मार्ग पर आगे कैसे बढ़ाया जाए।"

गौरतलब है कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में बुधवार को विस्तार किया गया और कुल 43 सदस्यों को राष्ट्रपति रामनाथ कोंविंद के द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान 36 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हुए और मौजूदा सात राज्यमंत्रियों को प्रमोशन दिया गया। इस अवसर पर 15 कैबिनेट मंत्रियों व 28 राज्य मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई गई।


-केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद अब नए पदभार ग्रहण किए हुए मंत्रियों ने अपनी अपनी जिम्मेदा
-केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद अब नए पदभार ग्रहण किए हुए मंत्रियों ने अपनी अपनी जिम्मेदा

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy