आरसीपी सिंह - आठवें राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह में 25 विभूतियों को विज्ञान भवन में किया गया सम्मानित
- By
Ram Chandra Prasad Singh - December-25-2021
आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन, नई दिल्ली के अंतर्गत "अटल सम्मान समारोह" के आठवें आयोजन के दौरान विभिन्न 25 क्षेत्रों के लिए कलाकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, राजनीतिज्ञों, सैनिकों आदि सहित देश-विदेश के 25 चयनित योग्य लोगों को भारतीय परम्परा व सस्कृति के अनुसार सम्मानित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन अटल सम्मान समारोह ट्रस्ट के माध्यम से विगत आठ वर्षों से किया जा रहा है।
अष्टम अटल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद व कलाकार मनोज तिवारी की। इस मौके पर मंत्री महोदय ने आदरणीय अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि अटलजी ने जय जवान, जय किसान के साथ जय विज्ञान को जोड़कर भारत को एक नई दिशा एवं सृष्टि दी। श्री सिंह ने कहा कि अटल जी के समय में जल, थल और आकाश तीनों में भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत किया और कारगिल में दुश्मनों को करारा जवाब दिया। बिहार में गंगा नदी के पुलों के निर्माण, विशेषकर कोसी पुल के निर्माण में अटल जी का मार्गदर्शन का बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही श्री सिंह ने अटल जी की प्रशासनात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि आज उनकी जमीनी स्तर पर लागू की गई सही नीतियों के कारण ही भारत को विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी देशों में जाना जाता है।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला