Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - एनएमडीसी की हीरा खदान का निरीक्षण एवं पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • June-06-2022
श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह (केंद्रीय इस्पात मंत्री, भारत सरकार) ने आज पन्ना में एनएमडीसी की हीरा खदान का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने खदान की कार्यशैली को समझा और अधिकारियों से बातचीत भी की। खदान निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने वहां हीरे के बहुत से नमूनों को भी देखा और उन्हें परिष्कृत करने की प्रक्रिया को समझा। इस मौके पर उन्होंने खदान के पाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। हाल ही में हुई नीलामी में इस खदान से प्राप्त हीरा विक्रय से 52 करोड़ का राजस्व एनएमडीसी को प्राप्त हुआ है।

बताते चलें कि पन्ना जिले के मझगवां में स्थित मैकेनाइज्ड एनएमडीसी खदान समूचे एशिया महाद्वीप की इकलौती खदान है, जिसके माध्यम से वर्षों से बड़े पैमाने पर हीरा खनन का काम किया जा रहा है। इससे निकलने वाले हीरों की नीलामी नेशनल स्तर पर की जाती है। माना जाता है कि पन्ना के एक हजार वर्ग किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में हीरा मिलने की संभावनाएं है। यहां हीरा तीन तरह की परतों में पाया जाता है। पहली काले रंग के किम्बर लाइट, दूसरी कड़े कांगलो मेरेट पत्थर के साथ और तीसरी में यह छोटे-छोटे पत्थरों के रूप में पाया जाता है। हीरा खनन परियोजना एनएमडीसी मंझगंवा का संचालन वर्ष 1968 से किया जा रहा है। 


-श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह (केंद्रीय इस्पात मंत्री, भारत सरकार) ने आज पन्ना में एनएमडीसी की हीरा खद
-श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह (केंद्रीय इस्पात मंत्री, भारत सरकार) ने आज पन्ना में एनएमडीसी की हीरा खद
-श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह (केंद्रीय इस्पात मंत्री, भारत सरकार) ने आज पन्ना में एनएमडीसी की हीरा खद

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy