आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति की बैठक मदुरै में हुई आयोजित
- By
Ram Chandra Prasad Singh - March-03-2022
केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आज इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन तमिलनाडु के मदुरै किया गया। समीक्षा बैठक का शुभारंभ केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह, उपाध्यक्ष, इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मंत्रालय और सार्वजनिक उपक्रमों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार साझा किए।
इस अवसर पर समिति के द्वारा हिन्दी भाषा की प्रगति के विस्तार की समीक्षा करते हुए प्रगतिशील हिन्दी के प्रयोग को आधिकारिक कार्यों में बढ़ावा देने हेतु इस्पात मंत्रालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा। वस्तुत: यह बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है किंतु विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते बैठक का आयोजन स्थगित किया जा रहा था। बैठक के दौरान सभी आठ सार्वजनिक उपक्रमों में से हर एक के सीएमडी ने हिन्दी के उपयोग और प्रचार में अपनी उपलब्धियों को प्रस्तुत किया और इस्पात मंत्री के द्वारा राजभाषा के प्रयोग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उपक्रमों को विगत तीन वर्षों के लिए (2018-2021) "इस्पात राजभाषा सम्मान" से विभूषित किया गया।



More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला