Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - उद्योग भवन में डालमिया सीमेंट्स के एमडी से हुई मुलाकात, इस्पात उद्योग में कार्बन फूट प्रिन्ट कम करने को लेकर हुई चर्चा

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • March-25-2022
देश के औद्योगिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए खनिज संसाधन सबसे महत्वपूर्ण कारक हैं और स्टील भी उन्हीं में से एक है, जिसकी मांग बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। आज बढ़ती हुई वैश्विक आबादी और तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के कारण धातुओं और खनिजों की मांग लगातार बढ रही है और इसी बढ़ती मांग से प्राकृतिक संसाधनों पर बोझ भी बढ़ने लगता है। इसी मुद्दे को लेकर केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह ने आज उद्योग भवन में डालमिया सीमेंट्स के एमडी श्री महेंद्र सिंघी से मुलाकात की। इस मुलाकात क्रम में इस्पात उद्योग के अंतर्गत कार्बन फुट प्रिन्ट को कम करने की अपनी प्रतिबद्धता का दोहराव डालमिया ग्रुप द्वारा किया गया।

बताते चलें कि भारतीय इस्पात उद्योग की उत्पादन प्रक्रिया में प्रमुख रूप से ब्लास्ट फर्नेस का उपयोग किया जाता है, जिसमे धातुकर्मीय कोयले का उपयोग किया जाता है, जो कि ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन का एक प्रमुख घटक है। गत वर्ष इसी विषय को लेकर हुई चर्चा में मंत्री महोदय ने सुझाया था कि कार्बन डाईऑक्साईड गैस के उत्सर्जन में कमी लाने के लिए कार्बन कैप्चर और स्टोरेज तथा कार्बन कैप्चर और उपयोगिता तकनीकी का प्रयोग किया जा सकता है, जिससे कि यह वायुमंडल में प्रवेश न कर सके और इसे व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य उत्पादों में परिवर्तित किया जा सके।


डालमिया ग्रुप से हुई मुलाकात के बाद भी श्री सिंह ने सभी प्राथमिक व द्वितीयक इस्पात उत्पादकों से अपील करते हुए कहा कि उद्योग अपने कार्बन फुटप्रिंट में सुधार लाने के लिए उपलब्ध समाधानों का उपयोग करे और डीकार्बोनाइजेशन की दिशा में बड़े कदम उठाएं तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर भी विचार करें तो हम पर्यावरण के साथ अनुकूल होकर सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य कर सकेंग।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy