आरसीपी सिंह - महाराणा प्रताप स्वाभिमान दिवस 2021 के मौके पर उद्घाटन समारोह में पहुंचे श्री सिंह
- By
Ram Chandra Prasad Singh - January-20-2021
भारत माता के वीर सपूत महाराणा प्रताप की स्मृति में जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह के आवासीय परिसर में स्वाभिमान दिवस समारोह का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया, जिसमें उद्घाटन करने हेतु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद श्री आरसीपी सिंह दल के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ सम्मिलित हुए। इस मौके पर उन्होंने महाराणा प्रताप की भांति समाज में सभी को एकजुटता से साथ लेकर चलने की बात कही। इस मौके पर श्री सिंह ने मां भारती के वीर सपूत महाराणा प्रताप को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जिसे भी राजकाज का अवसर मिले, उसे सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। यही महाराणा प्रताप का सूत्र वाक्य था और यही हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी किया है। उन्होंने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान के हवाले से सभी को बिहारी गर्व-स्वाभिमान को बुलंदी देने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, लेसी सिंह, जयकुमार सिंह, विधायक सुमित सिंह, डॉ सुनील सिंह, ओम प्रकाश सेतु, बिक्रम कुँवर, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, नवीन आर्या इत्यादि सहित बड़ी संख्या में नेतागण मौजूद रहे और महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस सफल आयोजन के लिए श्री सिंह ने बिहार जदयू के मुख्य प्रवक्ता श्री संजय सिंह व अन्य साथियों को साधुवाद अर्पित किया।




More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला