आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में पीछे पहुंचा दिया है
- By
Ram Chandra Prasad Singh - June-28-2023
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य को हर क्षेत्र में पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में बिहार की स्थिति आर्थिक मोर्चे से लेकर गरीबी, रोजगार, शिक्षा, मेडिकल फैसिलिटी की गांव-गांव तक पहुंच से जुड़े मामलों में कुछ ज्यादा नहीं बदली है. पिछले साल अगस्त में नीतीश कुमार ने बीजेपी से पल्ला झाड़ते हुए फिर से तेजस्वी यादव के साथ हाथ मिलाकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई। उसके बाद से ऐसा लगता है कि बिहार की शासन व्यवस्था से नीतीश का एक तरह से मोहभंग हो गया है। ऐसे तो नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन पिछले 7-8 महीनों से उनका पूरा ध्यान और जोर आजमाइश बिहार की तस्वीर बदलने पर नहीं, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देशव्यापी स्तर बीजेपी के खिलाफ लामबंदी करने पर है, उन्होंने बिहार के विकास को हमेशा की तरह बैक फुट पर रख दिया है।
इसके अलावा उन्होंने शराबबंदी और अपराधों के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि बिहार में अपराध की घटनाओं में तो लगातार इजाफा हो रहा है, दो तरह की आपराधिक घटनाओं में ख़ासकर बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। एक तो शराबबंदी के बाद शराब माफियाओं का बढ़ता जाल और जहरीली शराब से दम तोड़ते लोगों की संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है. बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी है, दुकानें भले ही बंद हों, लेकिन लोगों तक शराब माफिया अवैध तरीके से शराब पहुंचाने में पुलिस के नाक के नीचे से कामयाब हो रहे हैं। बिहार में पिछले 7 साल में शराब का एक नया आर्थिक तंत्र खड़ा हो चुका है, जो नए अपराधों को जन्म दे रहा है।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला