आरसीपी सिंह - विपक्षियों से मिलकर नीतीश जी साबित कर रहे हैं कि राजनीति में कुर्सी से बड़ा कुछ भी नहीं है
- By
Ram Chandra Prasad Singh - April-11-2023
लालू जी शरणं गच्छामि !
इस फोटो के माध्यम से नीतीश बाबू कह रहे हैं कि भाई साहब आप सही थे और मैं ग़लत था। मुझे माफ़ कर दीजिए। नीतीश बाबू बिहार की जनता, आपके समर्थक, शुभचिंतक इस फोटो का क्या अर्थ निकालें?
1. क्या आप श्रीमान लालू जी को यह कह रहे हैं कि भाई साहब 1994 के बाद मैंने जो आपके ख़िलाफ़ राजनीति की, वो एक भूल थी, ग़लत था एवं बिना सोचे समझे था।
2. भाई साहब 1994 के बाद विभिन्न चुनावों के अवसर पर, संसद में, विधान सभा में, विधान परिषद में आपके एवं आपके कार्यकाल के बारे में मैंने जितने भाषण दिए वो सभी असत्य थे, बिना सोचे समझे एवं तथ्य से परे थे।
3. भाई साहब आपके ख़िलाफ़ मेरे कुछ सहयोगियों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये, न्यायालयों में आपके ख़िलाफ़ केस किए एवं आपको भ्रष्टाचार के मामले में सज़ा भी हुई, वह ग़लत था और मैं उससे सहमत नहीं था। इसके लिए मुझे आप माफ़ कर दीजिए।
4. नीतीश बाबू बिहार की जनता ये जानना चाहती है कि लोक सभा चुनावों में लालू जी के ख़िलाफ़ चुनाव जीतकर आप केंद्र में रेल मंत्री, कृषि मंत्री एवं भूतल परिवहन मंत्री बने, वो आपका निर्णय ग़लत था।
5. 2005 में NDA के नेतृत्व में लालू जी के ख़िलाफ़ चुनाव जीतकर आप बिहार के मुख्यमंत्री बने, वो आपका निर्णय ग़लत था।
6. अगर ऐसी बात है नीतीश बाबू तो आपको लालू जी और उनके परिवार के साथ ही बिहार की जनता से, करोड़ों मतदाताओं से अपनी गलती स्वीकार कर सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगनी चाहिए। साथ ही जिन कार्यकर्ताओं ने लालू जी के ख़िलाफ़ संघर्ष किया एवं आपका साथ दिया, बलिदान दिया, उनसे भी आपको माफ़ी माँगनी चाहिए कि मेरी राजनीति ग़लत थी।
7. जब जैसी, तब तैसी, गुड़ खाइए गुलगुले से परहेज़, नीतीश बाबू।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला