Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की "विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना" पर चर्चा करने के लिए बैठक

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • August-06-2021
इस्पात मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक आज यहां "विशेष इस्पात के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना" विषय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा की गई और राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, संसद सदस्य सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। संसद सदस्यों को 22 जुलाई, 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित और 29 जुलाई, 2021 को अधिसूचित उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान नवनियुक्त केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह द्वारा बताया गया कि पीएलआई योजना को महत्वपूर्ण निवेश आकर्षित कर मूल्य वर्धित इस्पात के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से अनुमोदित किया गया था। प्रोत्साहन 2023-24 से देय है और यह पांच उत्पाद श्रेणियों, जैसे कोटेड/प्लेटेड स्टील उत्पाद, उच्च शक्ति के लिए प्रतिरोधी स्टील, स्पेशलिटी रेल, मिश्र धातु इस्पात उत्पाद और स्टील वायर एवं इलेक्ट्रिकल स्टील के लिए लागू होगा। उत्पाद श्रेणियों को उचित परामर्श के बाद चुना गया और योजना के लिए बजटीय परिव्यय रु. 6,322 करोड़ रखा गया है।

अधिक जानकारी के लिए यहां देखें.. PLI Scheme for Specialty Steel is a Win-Win for All; Union Steel Minister


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy