Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - मंगोलिया से आए संसदीय दल ने केंद्रीय इस्पात मंत्री से की मुलाकात

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • December-01-2021
भारत मंगोलिया से उच्च गुणवत्ता वाला कोकिंग कोल खरीदने की तैयारी में है। इसी क्रम में बुधवार को मंगोलिया से आये एक संसदीय दल ने नई दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह से मुलाकात की। मंगोलिया संसद के अध्यक्ष श्री जंदनशतर की अगुआई में यह दल भारत की यात्रा पर आया है। भारत में मंगोलिया के राजदूत श्री गनबोल्ड, मंगोलिया के भारी उद्योग और खनन मंत्री श्री योनडान और अन्य माननीय संसद सदस्य इस बैठक में शामिल रहे, जिनका स्वागत श्री सिंह ने किया।

मंगोलिया से कोकिंग कोल की संभावित खरीद पर केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दीर्घकालिक, स्थायी पारस्परिक संबंध के लिए मूल्य प्रतिस्पर्धात्मकता, गुणवत्ता की गारंटी और आवाजाही प्रबंधन जरूरी है। इसके अतिरिक्त श्री सिंह ने प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए देश की ओर से मंगोलियाई प्रतिनिधिमंडल को हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया। इस अहम वार्ता के अंतर्गत मंगोलिया संसद के अध्यक्ष श्री जंदनशतर ने पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत के कोविड 19 टीकाकरण अभियान की भी सराहना की।

-भारत मंगोलिया से उच्च गुणवत्ता वाला कोकिंग कोल खरीदने की तैयारी में है। इसी क्रम में बुधवार को मंगो
-भारत मंगोलिया से उच्च गुणवत्ता वाला कोकिंग कोल खरीदने की तैयारी में है। इसी क्रम में बुधवार को मंगो


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy