Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - गिरिजा धाम के पांच मंदिरों में विधिवत संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • January-26-2023
नालंदा जिले के मुस्तफापुर टोला में नवनिर्मित गिरिजा धाम के अंतर्गत आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पांच मंदिरों में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी के सान्निध्य में निर्मित कराए जा रहे गिरिजा धाम के पांच मंदिरों - पंचमुखी हनुमान मंदिर, सूर्यदेव मंदिर, श्री राम दरबार, माँ बग़लामुखी शक्ति पीठम और श्री राधे कृष्ण मंदिर के अंतर्गत शास्त्रों के अनुसार विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस समारोह के दौरान क्षेत्र के सभी लोगों में खासकर नौजवानों में आध्यात्म के प्रति जबरदस्त आकर्षण दिखा। श्री सिंह के ही समान पारंपरिक वेश धोती कुर्ता धारण कर मस्तक पर त्रिपुंड लगाए युवा वर्ग की सक्रिय सहभागिता और अनुशासन एवं वैदिक विधि विधान के साथ आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की जो प्रतिबद्धता दिखी वह बड़े परिवर्तन का सूचक है।

आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने आकर्षक कलश यात्रा में हिस्सा लिया, वहीं सुंदर प्रभु प्रसंगों की प्रस्तुति ने वातावरण में भक्ति और सात्विकता का संचार किया। समारोह में श्री सिंह ने सभी मंदिरों में विशाल प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की। कार्यक्रम में बहुत से सहयोगीगणों और स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जहां दिन की रोशनी में मंदिरों में भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम होते रहे तो वहीं रात्रि के समय गिरिजा धाम की रौनक भव्य थी, समस्त धाम दिव्य रोशनी और आध्यात्म के रंगों से सरोबार दिखा।


-नालंदा जिले के मुस्तफापुर टोला में नवनिर्मित गिरिजा धाम के अंतर्गत आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पां
-नालंदा जिले के मुस्तफापुर टोला में नवनिर्मित गिरिजा धाम के अंतर्गत आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पां
-नालंदा जिले के मुस्तफापुर टोला में नवनिर्मित गिरिजा धाम के अंतर्गत आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पां

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy