आरसीपी सिंह - अप्रतिम समाज-सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले जी की जयंती पर सादर नमन
- By
Ram Chandra Prasad Singh - April-11-2021
आज 19वीं सदी के प्रमुख समाज सेवक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती है, देश में समाज सुधार के सचेतक और शिक्षा के प्रकाश से जन जन का जीवन आलोकित करने वाले ऐसे परम समाज सुधारक को सादर अभिनंदन। 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक गरीब परिवार में जन्में महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जीवन बेहद संघर्षों में व्यतीत हुआ। उनका परिवार माली का कार्य किया करता था और उनके पैदा होने के वर्ष भर बाद ही उनकी माता का देहांत हो गया। शिक्षा के दौरान उन्होंने जातिगत भेदभाव को सहा किंतु शिक्षा के प्रति उनका रुझान कभी कम नहीं हुआ। उनका पालन पोषण करने वाली सुगनाबाई दाई ने घ में ही उन्हें शिक्षित करने में सहायता की और बाल्यकाल से ही वह बेहद तर्कसंगत बातें किए करते थे, जिससे उन्हें सुनने वाले प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते थे।
महिलाओं और विधवाओं के कल्याण के साथ साथ उन्होंने किसानों के कल्याण की दिशा में भी कार्य किया। उन्हें देश का प्रथम बालिका विद्यालय खोलने का श्रेय भी जाता है। उन्होंने अपनी पत्नी को भी शिक्षित किया ताकि वह बालिकाओं की शिक्षा में उन्हें सहयोग दी सकें। महात्मा फूले व माता सावित्रीबाई फुले के योगदान को किसी भी स्तर से भुलाया नहीं जा सकता। समाज को चाहिए कि अपने बच्चों को भी ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा देने का कार्य करें। भारतीय सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले ने अशिक्षा और अज्ञान की विषमता ओ तोड़ते हुए शिक्षा के दीप को प्रज्वलित करने का कार्य किया। भारत के महान सामाजिक सचेतक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उन्हें शत शत नमन।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला