आरसीपी सिंह - सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में मां जानकी के जन्मस्थल पर पहुंचे श्री आरसीपी सिंह
- By
Ram Chandra Prasad Singh - September-21-2022
सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में स्थित मां जानकी के जन्मस्थल के दर्शन करने हेतु आज पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह साथियों के साथ पहुंचे। इस मौके पर श्री सिंह ने मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए माता सीता का आशीर्वाद लिया और उनसे लोककल्याण की प्रार्थना की। इसके साथ ही श्री सिंह ने जानकी कुंड सरोवर में आचमन भी किया। पुनौरा के आस पास माता सीता और राजा जनक से जुड़े बहुत से तीर्थ स्थल है।
बताते चलें कि सीतामढ़ी शहर के पश्चिम में पुनौरा धाम बसा है, जहां भव्य जानकी मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि माता सीता का जन्म इसी स्थान पर हुआ था। इससे जुड़ी पौराणिक कथाएं हैं कि मिथिला में एक बार भीषण अकाल पड़ा था और पुरोहित ने राजा जनक को खेत में हल चलाने की सलाह दी। तब राजा जनक ने इसी पुनौरा गांव में खेत में हल जोता था और हाल चलाते समय जमीन से मिट्टी का एक पात्र निकला था, जिसमें माता सीता शिशु अवस्था में विराजमान थी।


More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला