आरसीपी सिंह - इस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों को हरित स्टील और शून्य कार्बन लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने का दिया निर्देश
- By
Ram Chandra Prasad Singh - April-19-2022
केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने वर्ष 2022-23 के लिए इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत सभी उपक्रमों के पूंजीगत व्यय की समीक्षा की। इस मौके पर केन्द्रीय इस्पात मंत्री ने वर्ष 2021-22 के दौरान स्टील सीपीएसई द्वारा किए गए पूंजीगत व्यय की समीक्षा करने और चालू वर्ष 2022-23 के लिए कैपेक्स लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सीपीएसई की योजनाओं का आकलन करने हेतु मंगलवार को उद्योग भवन, नई दिल्ली में एक बैठक को संबोधित किया।
इस बैठक में मंत्री महोदय के द्वारा सभी सीएमडीओं को आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय के आत्मानिर्भर भारत के विजन को साकार करने के लिए CAPEX लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निर्देश दिया। साथ ही इस्पात उत्पादन की निगरानी के लिए डिजिटल डैशबोर्ड विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि 2070 तक शून्य कार्बन फुटप्रिन्ट करने और हरित इस्पात उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अनुसंधान एवं विकास क्षेत्रों में निवेश को और बढ़ावा व प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। इस बैठक में मुख्य रूप से सचिव इस्पात (भारत सरकार) और सभी सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला