आरसीपी सिंह - इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में भारत में इस्पात उपयोग को बढ़ाने की रणनीति पर किया गया विचार-विमर्श
- By
Ram Chandra Prasad Singh - November-15-2021
गुजरात दौरे पर पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री माननीय आरसीपी सिंह ने आज केवड़िया, गुजरात में इस्पात मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में माननीय सांसदों के साथ बातचीत की। इस दौरान भारत में इस्पात के उपयोग को बढ़ाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इस्पात उपयोग विषय पर इस्पात मंत्रालय के लिए संसद सदस्यों की सलाहकार समिति की बैठक के अंतर्गत केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत इस्पात क्षेत्र में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता बन गया है और तैयार इस्पात की खपत 2024-25 तक लगभग 16 करोड़ टन और 2030-31 तक लगभग 25 करोड़ टन तक पहुंचने की उम्मीद है।
श्री सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस्पात भारत के औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, क्योंकि यह बुनियादी ढांचे, निर्माण, इंजीनियरिंग और पैकेजिंग, ऑटोमोबाईल और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है।
गौरतलब है कि अपने गुजरात दौरे पर श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह, सबसे पहले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नर्मदा पहुंचे और वहां उन्होंने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मंगलवार को श्री सिंह माननीय मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे और साबरमती आश्रम और दांडी संग्रहालय जायेंगे | इन बैठकों के दौरान श्री सिंह राज्य सरकार से इस्पात उद्योग द्वारा राज्य की प्रगति में योगदान पर चर्चा करेंगे।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला