Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - शीर्ष प्रबंधनों को बदलना होगा अपना दृष्टिकोण, लौह अयस्क के उपयोग व बिक्री के मुद्दे पर हुई समीक्षा बैठक

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • September-22-2021
केंद्रीय इस्पात मंत्री, श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय इस्पात उद्यमों (सीपीएसई) द्वारा आयरन ओर फाइन्स (लौह अयस्क का एक रूप) के निपटान की स्थिति की समीक्षा के लिए सीपीएसई के प्रतिनिधियों और इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इन सीपीएसई में भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) और राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) शामिल हैं।


-केंद्रीय इस्पात मंत्री, श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय इस्पात उद्यमो
श्री सिंह ने कहा कि चूंकि खान मंत्रालय ने सेल को उसके विभिन्न बंधक खानों में पड़े 70 एमटी डंप फाइन्स/टेलिंग्स के भंडार को बेचने की अनुमति दी है, इस भंडार का जल्द से जल्द निपटान किया जाना चाहिए और उसे उद्योग को उपलब्ध कराया जाना चाहिए। एक ठोस कार्य योजना तैयार करने और उस पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने सेल को लौह अयस्क के रूप में इस राष्ट्रीय संपदा के लिए स्वामित्व और जवाबदेही लेने और इन संसाधनों के मुद्रीकरण में समय बर्बाद नहीं करने का निर्देश दिया। शीर्ष प्रबंधन को इन संपत्तियों के नकद मूल्य के संदर्भ में सोच और दृष्टिकोण को बदलना चाहिए और दायरे से बाहर निकलकर सोचना चाहिए। संसाधन उपयोग को अधिकतम करें।

इससे पहलेसेल के चेयरमैन औरएनएमडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ने बाजार में अधिक अधिशेष कच्चा माल सुनिश्चित करने के लिए अपने उत्पादन में तेजी लाने के साथ-साथ आयरन ओर माइन्स के निपटान की खातिर अपनी वर्तमान और भविष्य की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy