Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिजा धाम में किया गया वृक्षारोपण

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • June-05-2023
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने गिरिजा धाम में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित करते हुए प्रकृति के कल्याण की भावना के साथ कार्य करने की बात कही। मौके पर श्री सिंह के साथ उनके सहयोगीगण मौजूद थे, जिन्होंने वृक्ष रोपकर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए श्री सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का सही उद्देश्य तभी है, जब सभी लोग अपने-अपने घरों में या घर के बाहर एक पौधा जरूर लगाए और बड़े होकर वृक्ष बनने तक उस पौधे की अच्छे से देखभाल भी करे ताकि अपने आसपास के इलाके को हराभरा कर पर्यावरण को बनाए रखने में कुछ मदद कर सकें। उन्होंने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में सभी पशु-पक्षियों के लिए दाना व पानी की व्यवस्था जितनी हो सके, सभी व्यक्तियों को करनी चाहिए, जिससे कि परिन्दों की प्यास बुझाकर उनको राहत दी जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने की प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है। इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी देश वासियों को एक जिम्मा लेते हुए एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy