आरसीपी सिंह - पावापुरी, नालंदा में स्व कपिलदेव प्रसाद सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन
- By
Ram Chandra Prasad Singh - January-02-2022
आज पावापुरी, नालंदा में पूर्व एमएलसी स्व.कपिलदेव प्रसाद सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर मूर्ति अनावरण श्रद्धांजली समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू श्री आरसीपी सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्यों व अधिकारीगणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी ने माननीय कपिलदेव प्रसाद सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रतिमा अनावरण के दौरान मंत्री महोदय ने कहा कि कपिलदेव बाबू पूर्व में बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं और नालंदा ज़िला परिषद के अध्यक्ष रहकर उन्होंने समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो हम सभी के लिए अविस्मरणीय है।
बताते चलें कि स्व. सिंह 15 वर्षों तक राजनीति से जुड़े रहे। उन्होंने सबसे पहले भाजपा के सदस्य के रूप राजनीति की शुरुआत की और लगभग 26 महीने जिला परिषद अध्यक्ष पद पर की जिम्मेदारी को बखूबी संभाला। पंचायती राज से 2003 में एमएलसी बने और 2009 तक एमएलसी के रूप में कार्य किया। नालंदा जिले में स्व. सिंह को एक समाजसेवक के रूप में याद किया जाता है। मूल रूप से गिरियक प्रखंड के पोखरपुर गांव निवासी पूर्व एमएलसी कपिलदेव प्रसाद सिंह का निधन गत वर्ष पटना में इलाज के दौरान हुआ था।


More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला