Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - रामेश्वरम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • March-02-2022
इस्पात मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित की जा रही हिंदी सलाहकार समिति की बैठक के लिए मदुरै पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने आज रामेश्वरम पहुँचकर देश के मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि डॉ कलाम हमारे देश के लिए आदर्श हैं और हम सदैव उनसे प्रेरित होकर आगे बढ़ते रहेंगे। विज्ञान जगत में उनके द्वारा दिए गए योगदान से भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो पहचान मिली है, उसके लिए हम देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

इसके साथ ही अपने मदुरै दौरे पर मंत्री महोदय ने रामेश्वरम मंदिर में दर्शन और पूजन-वंदन करते हुए समस्त भारतवासियों के समृद्ध जीवन के लिए प्रार्थना की। उन्होंने रामेश्वरम के विख्यात पर्यटन स्थल धनुषकोडी का भी भ्रमण सहयोगियों के साथ किया। गौरतलब है कि धनुषकोडी समुद्र तट पर बंगाल की खाड़ी और हिन्द महासागर का विलय होता है, जिसे स्थानीय भाषा में अरिचल मुनई के नाम से जाना जाता है। यहां रामसेतु व्यू पॉइंट और एडम्स ब्रिज प्रमुख आकर्षणों में से एक हैं।



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy