आरसीपी सिंह - केंद्रीय मंत्री ने इस्पात क्षेत्र से जुड़े लोक उपक्रमों की समीक्षा बैठक की
- By
Ram Chandra Prasad Singh - September-21-2021
मंगलवार को इस्पात क्षेत्र से जुड़े लोक उपक्रमों की समीक्षा बैठक के अंतर्गत केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने इस्पात क्षेत्र के लोक उपक्रमों की बेहतरी के लिए उत्पादन की लागत को कम करने की बात रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले छह माह के अंतर्गत लागत को प्रभावित करने वाले मानदंडों को सुधारते हुए लागत में कमी की कार्ययोजना बने एवं इस पर कार्य किया जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों को अवसरों में बदलना होगा और इसके लिए पूरे प्रयास करने होंगे। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि कोकिंग कोल, जो ज्यादातर आयात होता है, सबसे बड़ा लागत तत्व है। इस बैठक में मंत्री महोदय ने लागत में कटौती के बहुत से उपाय सुझाए। बैठक में इस्पात संयंत्रों की दक्षता और उत्पादकता को प्रभावित करने वाले बहुत से मानदंडों की समीक्षा की गई ताकि उत्पादन की लागत में कमी लाने के साथ ऊर्जा की दक्षता में सुधार हो, पानी की न्यूनतम खपत हो और ग्रीन हाउस उत्सर्जन कम हो। बैठक में मुख्य रूप से इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलसते एवं मंत्रालय व उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही।
More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला