Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री सिंह का सेल-अलॉय स्टील प्लांट दौरा, सराहे गए सीएसआर सेंटर के समाजहित अभियान

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • August-27-2021
एमएसटीसी लिमिटेड कार्यालय के उद्घाटन करने के क्रम में कोलकाता पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह ने देश में सार्वजनिक क्षेत्र की दस सबसे बड़ी कंपनियों में से एक माने जाने वाली सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) का भी दौरा किया। यहां पहुँच कर माननीय मंत्री जी ने कंपनी के अलॉय स्टील प्लांट की कार्यशैली का जायजा लिया और साथ ही अधिकारियों के साथ इस्पात सेक्टर से जुड़े विभिन्न अहम विषयों जैसे घरेलू निर्माण, सुरक्षा उद्योगों, इंजीनियरी, बिजली, रेलवे, मोटरगाड़ी के साथ साथ बाजार में बिक्री के लिए तैयार होने वाले इस्पात को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मंत्री महोदय ने सेल विज़िट के बाद सेल के एकीकृत इस्पात कारखाने दुर्गापुर इस्पात प्लांट (डीएसपी) का भी दौरा किया, जहां उन्होंने वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण के नियमों के अंतर्गत इस्पात मंत्रालय के लक्ष्यों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दिखाई। वृक्षारोपण अभियान के जरिए उन्होंने संदेश दिया कि पर्यावरण हितों को ध्यान में रखते हुए ही इस्पात सेक्टर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। मंत्री जी ने सेल-डीएसपी की पहल पर चलाए जा रहे सीएसआर सेंटर का भी दौरा किया। सेंटर की कार्ययोजनाओं को देखने के बाद श्री सिंह ने समाज के निरंतर विकास की दिशा में योगदान देने हेतु और हाशिये पर खड़े लोगों के विकास के लिए सार्थक अभियान चलाने के लिए सीएसआर सेंटर से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज में इस तरह के कल्याणकारी मुहिम बेहद जरूरी है।

इसके साथ ही श्री सिंह ने निवेदिता मेडिकल सेंटर का भी भ्रमण किया, जो सेल-डीएसपी के सीएसआर उपक्रम का हिस्सा है और सभी बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रहे) परिवारों को नि:शुल्क चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल मुहैया करवाने में अहम भूमिका निभा रहा है।



हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy