Ram Chandra Prasad Singh
  • HOME
  • ABOUT US
  • BLOGS
  • CONNECT

आरसीपी सिंह - दो दिवसीय ओड़िशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री

  • By
  • Ram Chandra Prasad Singh Ram Chandra Prasad Singh
  • February-24-2022
केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आज भुवनेश्वर पहुंचे। हाल ही में वह अपने मैंगलोर दौरे पर थे, जहां उन्होंने इस्पात से संबंधित उपक्रमों का दौरा किया। श्री सिंह के भुवनेश्वर पहुँचने पर बिजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रमुख अधिकारियों ने उनका स्वागत बुके देकर बेहद गर्मजोशी के साथ किया।

अपने ओडिशा दौरे पर श्री सिंह राज्यों के खान और उद्योग मंत्रियों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य इस्पात क्षेत्र में भारत की विकास यात्रा को मजबूती देना है। इसके साथ ही वह राज्य में इस्पात विकास को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करेंगे और देश के इस्पात विकास में राज्य के योगदान को सुनिश्चित करने के प्रयासों को गति देंगे।

अपने तय कार्यक्रमानुसार श्री सिंह गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक से उनके आवास स्थान पर मिलेंगे। श्री सिंह शुक्रवार को पुरी के कोणार्क में विभिन्न राज्यों के खान व उद्योग मंत्रियों के सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें इस्पात मंत्रालय व खान मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रमों के साथ उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की भी उपस्थिति रहेगी।


-केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आज भुवनेश्वर पहुंचे।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत

  • रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

  • आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़

  • आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा

  • आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह

  • आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ

  • आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला

Read More

© rcpsingh.org & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy