आरसीपी सिंह - महापराक्रमी बाबू वीर कुँवर सिंह जी के विजयोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय इस्पात मंत्री
- By
Ram Chandra Prasad Singh - April-24-2022
आज केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री आरसीपी सिंह नालन्दा जिले के बरनौसा पंचायत की मुखिया श्रीमती संध्या कुमारी जी के गाँव बिरज़ू बीघा में आयोजित महापराक्रमी बाबू वीर कुँवर सिंह जी के विजयोत्सव में शामिल हुए, यहां उन्होंने बाबू कुँवर वीर सिंह की छवि पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया और उनसे प्रेरणा लेने की बात रखते हुए कहा कि भोजपुर का गौरव महापराक्रमी बाबू वीर कुंवर सिंह जी स्वतंत्रता संग्राम के उन योद्धाओं में से हैं, जिनके त्याग, बलिदान, शौर्य और समर्पण की चेतना हम सभी में निरंतर जाग्रत हो रही है। उन्होंने अपनी अद्भुत वीरता, युद्ध कुशलता, त्याग और बलिदान की भावना से अंग्रेजों को नाकों चने चबवाए। ऐसे परम व्यक्तित्व की चमक से हमारा भारतीय समाज हमेशा प्रज्जवलित होता रहेगा।
मालूम हो कि वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने परंपरागत बेड़ियों में जकड़ी राजसत्ता को एक नया आयाम दिया। अभिजात कुल में उत्पन्न होकर भी उन्होंने आजीवन अपने को अभिजातता से मुक्त रखा और जमींदार वर्ग से होने के बावजूद भी बाबू कुंवर सिंह ने अपने को जन सामान्य के करीब लाकर एक नयी मिसाल कायम की, जिसे युगों-युगांतर तक याद रखा जाएगा।


More
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह-भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामास्वामी वेंकटरमण जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह - अस्थावां विधानसभा सम्मेलन — छोटी मलाँवा, सरमेरा में जनसमर्पण का संगम
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- जम्मू के कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के वीर जवान स्व॰ सिकंदर राउत जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचन्द्र प्रसाद सिंह- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. आर. एन. सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- हाजीपुर में स्व. भोला राय जी के श्राद्ध कार्यक्रम में जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- गया के खिजरसराय में माँ कर्मा देवी जी की 107वीं जयंती का हुआ आयोजन
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- माहे रमजान के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में किए शिरकत
-
रामचंद्र प्रसाद सिंह- पुनपुन ,पटना में आप सबकी आवाज़ (राष्ट्रीय) पार्टी “आसा" के स्थानीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
आरसीपी सिंह - राजगीर में "आसा" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज़
-
आरसीपी सिंह - नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' का गठन, 26 उपाध्यक्ष और 32 महासचिव की नियुक्ति की घोषणा
-
आरसीपी सिंह - 2025 में बिहार को मिलने जा रहा है नया विकल्प, नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह
-
आरसीपी सिंह - गिरिराज सिंह के हिंदू मुस्लिम वाले बयान को बताया लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
-
आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार जी के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता, गांधी मैदान में हुए घटनाक्रम को बताया विचलित करने वाला